भारत पाकिस्तान तनाव के बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम को दो दिन के अंदर बम धमाके की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद मुंबई समेत कई शहरों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही महाराष्ट्र प्रशासन ने इस खतरे को गंभीरता से लेने की चेतावनी जारी की है।
2 दिनों में होगा एक बड़ा बम विस्फोट
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें लिखा है अगले 2 दिनों में एक बड़ा बम विस्फोट होने वाला है। जिसके बाद नियंत्रण कक्ष ने यह मेल मुंबई पुलिस को भेजा। ईमेल मिलने के बाद पुलिस टीम में हड़कंप मच गया है।
मुंबई पुलिस अलर्ट पर
मुंबई पुलिस प्रशासन ने इस ईमेल को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी है। साथ ही पुलिस ईमेल आईडी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इस पूरे मामले की जांच के साथ ही ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का भी पता लगाया जा रहा है।