web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

नगर निगम चुनाव : फील्ड में उतरे निकाय मंत्री के लिए टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर और बंद सीवरेज बड़ी चुनौती


नगर निगम चुनाव :
9/24/2023 9:01:01 PM         Raj        Municipal Corporation Elections, Minister Balkar Singh, Jalandhar City, Jalandhar News             

ख़बरिस्तान नेटवर्क, जालंधर : शहर की सबसे बड़ी समस्या टूटी हुई सड़कें, बंद पड़े सीवरेज और पार्कें हैं। इसी के साथ खास मुद्दा जालंधर शहर में जगह जगह बन रहे कूड़े के डंप हैं। ये समस्याएं निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए दिक्कत कर सकती हैं। फिलहाल अभी निगम चुनाव को लेकर कोई तारीख तय नहीं हो पाई।

लेकिन उससे पहले ही निकाय मंत्री बलकार सिंह खुद फील्ड में उतर आए हैं ताकि निगम चुनावों तक शहर की इन समस्याओं को कुछ हद तक हल करवा दें और सभी वार्डों को जीतने में पार्टी नेताओं को दिक्कत भी न आए। तीन दिन से लगातार निकाय मंत्री शहर में दौरा करके हालातों को जान रहे हैं और सड़कों का उद्धघाटन भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि 28 सितंबर को निगम चुनावों को लेकर कोर्ट फैसला सुनाती है। उससे पहले ही आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है।

शहरवासियों के लिए दर्द बन रही हैं टूटी हुई सड़कें 

निगम चुनावों में शहर की टूटी हुई सड़कें प्रमुख मुद्दा होगीं और इस समय शहरवासियों के लिए टूटी हुई सड़कें दर्द बनी हुई हें। नेताओं को इस बारे में भली भांति से जानकारी भी है कि अगर इस मुद्दे को समय पर हल न किया गया तो उनका नुकसान चुनावों में हो सकता है। 

अपने नेताओं को जिताने के लिए निकाय मंत्री बलकार सिंह के कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिस कारण हर रोज अब खुद फील्ड में उतर रहे हैं। क्योंकि शहरवासी इस बात का विरोध कर रहे हैं कि टूटी हुई सड़कों को बनाया ही नहीं जा रहा है और नेता वोट मांगने के लिए आ जाते है। इस धारना को खत्म करने के लिए मंत्री ने निगम अधिकारियों से लिस्ट लेकर तैयारी शुरु कर दी है। 

जहां सबसे ज्यादा वोट वहां सीवरेज समस्या भी 

चारों हलकों में जिस इलाके में वोट सबसे ज्यादा है। वहां पर सीवरेज समस्या पिछले कई सालों से चलती आ रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद लोगों ने सोचा था कि इस समस्या का हल हो जाएगा। लेकिन सरकार बने हुए डेढ़ साल के करीब हो चुका है।

लेकिन सीवरेज की समस्या वैसे ही है। गांधी कैंप, भार्गव नगर, स्वर्ण पार्क, राजा गार्डन, अमन नगर,  मिट्ठा पुर, तिलक नगर, घास मंडी व अन्य काफी ऐसे इलाके हैं। जहां गंदगी के लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है। मंत्री बलकार सिंह ने सीवरेज जाम की समस्या का हल निकालने के लिए निगम अधिकारियों से जानकारी मांगी है। 

पार्कों की नहीं हो पा रही देखभाल, माली भी हुए गायब

शहर की काफी ऐसी पार्के हैं। जहां सोसायटियों ने अपने तरफ से माली रखे हुए हैं और काफी ऐसी पार्के हैं। जहां इस समय घास और झाड़ियां उगी हुई हैं। सैंकड़ों के हिसाब से ये शिकायतें भी निगम आफिस में पहुंची हुई है। जिसके बारे में मंत्री बलकार सिंह ने जाना और अधिकारियों को कहा कि जिस भी पार्क के हालात खस्ता हैं। उसकी फोटो मंगवाई जाए और दिखाकर उसका काम तुरंत किया जाए। 

अवैध बने डंपों से शहर में फैल रही गंदगी 

अगर आप पार्टी शहर में बने अवैध डंपो को निगम चुनावों से पहले हटाने में कामयाब हो जाती है तो उसका फायदा जरुर मिलेगा। किस जगह पर डंप बने हुए हैं और कितने अवैध डंप इस समय शहर में हैं। उस बारे में निकाय मंत्री बलकार सिंह ने लिस्ट मंगवाई है और पहल के आधार पर इन अवैध डंपों को हटाने के लिए कहा भी है। 

डेढ़ साल बाद अब उतरे मैदान में 

आम आदमी पार्टी की सरकार बने हुए डेढ़ साल के करीब हो चुका है। उससे पहले निकाय मंत्री मात्र निगम में दौरा करके ही चले जाते थे और पिछले काफी समय से निगम दफ्तर भी नहीं आए। लोग आम आदमी पार्टी को कोसने भी लग गए हैं कि सरकार को चुना तो जरुर लेकिन मंत्री मिलते ही नहीं है। लेकिन अब मंत्री लोगों के मोहल्लों में जाने लग गए हैं। 

'Municipal Corporation Elections','Minister Balkar Singh','Jalandhar City','Jalandhar News'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • Delivery देकर लौट रहे युवक की बाइक में लगी आग

    Delivery देकर लौट रहे युवक की बाइक में लगी आग कूद कर बचाई जान

  • जालंधर में देर रात युवकों की गुंडागर्दी,पहले गाड़ी को मारी टक्कर

    जालंधर में देर रात युवकों की गुंडागर्दी,पहले गाड़ी को मारी टक्कर फिर बाद में चलाए पटाखे

  • नगर निगम चुनाव :

    नगर निगम चुनाव : फील्ड में उतरे निकाय मंत्री के लिए टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर और बंद सीवरेज बड़ी चुनौती

  • जालंधर में 3 मासूम बच्चियों के शव मिलने से फैली सनसनी,

    जालंधर में 3 मासूम बच्चियों के शव मिलने से फैली सनसनी, 4 से 9 साल की है उम्र

  • पंजाब में नगर निगम चुनावों का समय बदला,

    पंजाब में नगर निगम चुनावों का समय बदला, इस वजह से लिया फैसला

  • निकाय मंत्री बलकार सिंह ने निगम अधिकारियों को दी हिदायतें,

    निकाय मंत्री बलकार सिंह ने निगम अधिकारियों को दी हिदायतें, दीवाली से पहले शहर की हो सफाई

  • गाड़ी पसिंग के लिए हाईवे पर लंबी लाइनों में खड़े हो रहे लोग,

    गाड़ी पसिंग के लिए हाईवे पर लंबी लाइनों में खड़े हो रहे लोग, रोड पर छतरी लगा कर बैठे MVI कर्मचारी

  • जालंधर में इस दिन हो सकते हैं नगर निगम चुनाव, स्थानीय निकाय विभाग कसी कमर

    जालंधर में इस दिन हो सकते हैं नगर निगम चुनाव, स्थानीय निकाय विभाग कसी कमर

  • जालंधर में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के एक्टिवा सवार युवकों ने तोड़े शीशे,

    जालंधर में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के एक्टिवा सवार युवकों ने तोड़े शीशे, घटना CCTV में कैद

  • 8 बजे की अहम खबरें,

    8 बजे की अहम खबरें, जालंधर में 14 ठग गिरफ्तार, एमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम लागू एक दिन में 78 सांसद सस्पेंड

Recent Post

  • पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान,

    पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान, भारत को भुगतना होगा खामियाजा

  • जालंधर में Blackout नहीं,

    जालंधर में Blackout नहीं, एहतियात के तौर पर लाइटें बंद की गईं - DC हिमांशु अग्रवाल

  • पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर,

    पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में हैवी फायरिंग

  • पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा,

    पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, पंजाब के कई जिलों में फिर हुआ ब्लैकआउट

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY