web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

लुधियाना में Sutlej Express पर पथराव, 4 साल के बच्चे के सिर की हड्डी टूटी, चंडीगढ़ PGI रेफर


लुधियाना में Sutlej Express पर पथराव,
9/6/2024 1:07:13 PM         Kushi Rajput        Chandigarh PGI, Sutlej Express in Ludhiana, Stone pelting on Sutlej Express in Ludhiana            ਲੁਧਿਆਣਾ 'ਚ ਸਤਲੁਜ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸ 'ਤੇ ਪਥਰਾਅ, ਚਾਰ ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਦੀ ਟੁੱਟੀ ਸਿਰ ਦੀ ਹੱਡੀ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ PGI ਰੈਫਰ  Stones pelted on Sutlej Express in Ludhiana, 4 year old child's head fractured, referred to Chandigarh PGI

लुधियाना सैक्शन नजदीक हनुमान गढ़ से चलने वाली सतलुज एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14630 पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की।इस दौरान ट्रेन में बैठे करीब 2 से 3 यात्रियों के पत्थर लगे। लेकिन इस हमले में 4 साल का लड़का बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद ट्रेन की कोच में हड़कंप मच गया। 

4 साल के बच्चे के सिर की हड्डी टूटी

लोगों ने जंजीर खींच कर ट्रेन रोकी। हमले में 4 साल का प्रिंस बुरी तरह घायल हो गया। प्रिंस के सिर की हड्डी टूट गई है। जानकारी के अनुसार इस पत्थरबाजी दौरान ट्रेन के लोको पायलट के भी पत्थर लगा है। खून से लथपथ प्रिंस को रेलवे स्टेशन लुधियाना पहुंच कर प्राथमिक उपचार मिला।

 

लोगों ने ट्रेन की जंजीर खींच रुकवाई ट्रेन 

प्रिंस की मां सविता ने कहा कि वह गंगानगर से करीब 1 बजे सतलुज एक्सप्रेस में लुधियाना के लिए बैठे थे। लेकिन जैसे ही वह लुधियाना के बद्दोवाल नजदीक पहुंचे तो एकदम से उनके कोच पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिस में से एक पत्थर उनके बेटे प्रिंस के सिर पर लगा। साथ बैठे 2 अन्य यात्रियों को भी पत्थर लगे। पत्थर लगने के कारण प्रिंस खून से लथपथ हो गया। जिसके बाद करीब 13 किलोमीटर बच्चे ने खून से लथपथ हालत में सफर किया।  लोगों ने ट्रेन की जंजीर खींच कर ट्रेन को रुकवाया।

डॉक्टरों ने बच्चे को किया चंडीगढ़ PGI रेफर

जिसके बाद लुधियाना रेलवे के डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन ट्रेन में GRP या RPF का कोई भी कर्मचारी बच्चे का हाल जानने के लिए नहीं आया। प्रिंस के मामा ने कहा कि भांजे प्रिंस के सिर की हड्डी टूट गई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया है। 

प्रिंस के मामा ने कहा लुधियाना के रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों पर सीनियर अधिकारियों को एक्शन लेना चाहिए। साथ ही परिवार ने जांच की मांग की है । आने वाले समय में लोगों के बच्चे ट्रेनों में सुरक्षित यात्रा कर सके।

वंदे भारत ट्रेन पर भी हुआ पथराव

आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लखनऊ-पटना वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था। जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। पथराव से C-5 कोच के शीशे टूट गए। कोच अटेंडेंट के अलर्ट पर ट्रेन रोकी गई और लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। GRP और RPF की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पथराव शरारती तत्वों की ओर से गिया गया है। घटना वाराणसी के चौकाघाट ढेलवारिया के पास हुई थी। हालांकि इस घटना में किसी भी  यात्री को चोट नहीं आई ।

27 अगस्त  - लुधियाना में खन्ना के चावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पर कुछ लोगों की तरफ से पथराव किया गया था। वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान ही लुधियाना में करीब शाम 7 बजे के आस-पास चावा स्टेशन पर ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। 

12 जून - फगवाड़ा के पास अमृतसर से दिल्ली के लिए चलने वाली 22488 वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन पर सुबह पथराव हुआ था। ट्रेन के सी-3 कोच पर पथराव किया गया है जिसमें दो विंडोपैन के शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए । पथराव के बाद यात्रियों में दहशत पैदा हो गई। ट्रेन के सी 3 कोच में यात्रा कर रही गुरुग्राम की रहने वाली पूनम कालड़ा और डाली ठुकराल ने बताया कि जैसे ही वे  फगवाड़ा से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस में बैठी तो उनके पास वाली सीट के पास जोरदार आवाज सुनाई दी।

'Chandigarh PGI','Sutlej Express in Ludhiana','Stone pelting on Sutlej Express in Ludhiana'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • लुधियाना में Sutlej Express पर पथराव,

    लुधियाना में Sutlej Express पर पथराव, 4 साल के बच्चे के सिर की हड्डी टूटी, चंडीगढ़ PGI रेफर

  • राधा स्वामी डेरा प्रमुख पहुंचे जालंधर,

    राधा स्वामी डेरा प्रमुख पहुंचे जालंधर, लुधियाना में Sutlej Express पर पथराव

Recent Post

  • पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बड़ा ऐलान,

    पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बड़ा ऐलान, पंजाब पुलिस ने 2 जासूसों को किया गिरफ्तार

  • ऑपरेश सिंदूर अभी भी जारी -IAF

    ऑपरेश सिंदूर अभी भी जारी -IAF 16 मई से शुरू हो सकते हैं IPL के मैच,

  • सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रति  प्रेम दिखाना युवकों को पड़ा भारी,

    सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखाना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

  • इस तारीख से शुरू हो सकता है IPL 2025,

    इस तारीख से शुरू हो सकता है IPL 2025, 30 मई को हो सकता है Final Match

  • भारत-पाक के सीजफायर के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान,

    भारत-पाक के सीजफायर के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, स्कूल-कॉलेजों को लेकर जारी किया आदेश

  • रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले - 'ब्रह्मोस की धमक रावलपिंडी तक सुनाई दी,

    रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले - 'ब्रह्मोस की धमक रावलपिंडी तक सुनाई दी, नया भारत सीमा पर जाकर भी मुहतोड़ देगा जवाब'

  • सोमवार को छुट्टी का ऐलान,

    सोमवार को छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व ऑफिस

  • पानी को लेकर अभी भी पंजाब में तकरार जारी,

    पानी को लेकर अभी भी पंजाब में तकरार जारी, डैम पहुंचे CM Mann, बोले - 'पंजाब के पानी पर डाका डालने की कोशिश'

  • पंजाब पुलिस ने 2 जासूसों को किया गिरफ्तार,

    पंजाब पुलिस ने 2 जासूसों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी अधिकारी को भेजते थे जानकारी

  • अमृतसर और चंडीगढ़ वासियों के लिए अहम खबर,

    अमृतसर और चंडीगढ़ वासियों के लिए अहम खबर, DC ने जारी किया आदेश, लोगों से की अपील

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY