web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

सुशांत सिंह राजपूत बर्थ एनिवर्सरी, विशलिस्ट के 39 सपने रह गए थे अधूरे, नासा जाना चाहते थे सुशांत


सुशांत सिंह राजपूत  बर्थ एनिवर्सरी,
1/21/2024 12:31:02 PM         Raj        Sushant Singh Rajput , birth anniversary, dreams , wishlist , NASA             

 

सुशांत सिंह राजपूत की आज 38वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 34 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मगर, उनकी मौत आज भी अनसुलझी पहेली है। मौत से 8 महीने पहले सुशांत ने अपने 50 सपनों का जिक्र सोशल मीडिया पर किया था। इनमें से उनके सिर्फ 11 सपने पूरे हो पाए और 39 अधूरे रह गए थे। इस लिस्ट में लेम्बोर्गिनी खरीदने से लेकर एक हजार पेड़ लगाने जैसे सपने शामिल थे।

अब जानिए सुशांत की लाइफ के दिलचस्प फैक्ट्स…

21 जनवरी 1986 को कृष्णा कुमार सिंह और उषा सिंह के घर एक बेटे का जन्म हुआ। नाम रखा गया गुलशन, जिन्हें बाद में दुनिया ने सुशांत सिंह राजपूत के नाम से जाना। सुशांत चार बहनों में इकलौते भाई थे, इस कारण वो सभी बहनों के लाडले थे। जब वो 16 साल के थे, तभी ब्रेन हेमरेज से मां का निधन हो गया। इससे पहले उनकी एक बहन का भी निधन हो गया था। गम के बोझ तले दबा परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया।

सुशांत बचपन से ही पढ़ाई के लिए जुनूनी थे। वो हर चीज को बारीकी से समझना चाहते थे। ऐसे में वो अपने दोस्तों के भी बहुत चहेते थे। दिल्ली आने पर उन्होंने आगे की पढ़ाई सेंट कैरन स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में दिल्ली यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी का एंट्रेंस एग्जाम दिया था, जिसमें उन्होंने सातवां रैंक हासिल किया था। सुशांत ने भारतीय खानी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी सहित कुल 11 इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम क्वालिफाई किया था।

छोड़ी इंजीनियरिंग की पढ़ाई

श्यामक डावर ने सुशांत की मुलाकात एक्टिंग गुरू बैरी जॉन से करवाई। यही वो पल था, जिसने सुशांत की लाइफ में सबसे बड़ा बदलाव लाया। एक नाटक से शुरू हुए सफर ने उन्हें फिल्मों से जोड़ दिया। फिल्मी सफर शुरू करने से पहले ही सुशांत ने 3 साल में ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी और खुद को डांसिंग और एक्टिंग में झोंक दिया। हालांकि, पढ़ाई छोड़ने के बाद यह बात उनके परिवार वालों को पता चली। इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ सुशांत एक्टर बनने का ख्वाब लिए मुंबई चले गए। यहां वो 6 स्ट्रगलर्स के साथ एक कमरे में रहते थे। फिर कुछ समय बाद उन्होंने नादिरा बब्बर का एकजुट थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। इस थिएटर ग्रुप के साथ काम करने के अलावा सुशांत ने फिल्मों और टीवी शोज के लिए ऑडिशन देना भी शुरू कर दिया। आम स्ट्रगलर की तरह उनका भी यह सफर संघर्ष से भरा रहा। रोज ऑडिशन देने जाते, लेकिन निराशा ही हाथ लगती। वक्त के साथ उन्होंने ऐड फिल्मों में काम मिलने लगा। उनका पहला ऐड नेस्ले मंच का था। यह पहला मौका था, जब लोगों ने उन्हें पहली पर टीवी पर नोटिस किया।

पवित्र रिश्ता शो ने बदली किस्मत

सुशांत के लिए 2009 लकी रहा। इस साल वो अकिंता लोखंडे के साथ टीवी शो पवित्र रिश्ता में दिखे। एकता कपूर ने स्माइल से इंप्रेस होकर उन्हें इस शो में काम दिया था। शो में मानव और अर्चना की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। मानव के रोल के लिए सुशांत को तीन बड़े टेलीविजन अवार्ड से सम्मानित किया गया था, जिसमें बेस्ट मेल एक्टर और मोस्ट पॉपुलर एक्टर का अवार्ड भी शामिल था। इस शो के लिए काम करने के साथ उन्होंने जरा नचके दिखा सीजन 2 और झलक दिखला जा 4 में बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट किया था। शो में उनके डांस मूव्स को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

फिल्म काई पो छे से फिल्मी डेब्यू किया

यही वो वक्त जब अभिषेक बनर्जी फिल्म काई पो छे बना रहे थे। फिल्म में ईशान भट्ट रोल के लिए उन्होंने सुशांत को अप्रोच किया। इस फिल्म में सुशांत को राजकुमार राव और अमित साध के साथ देखा गया था। इसके बाद सुशांत को पीके, एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में देखा गया। इन सभी फिल्मों में अपने रोल से उन्होंने सभी को दीवाना बना दिया। लोग कहने लगे कि एक नए सुपरस्टार का जन्म हुआ है।

सुशांत के अफेयर

सुशांत प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ से भी चर्चा में बने रहे। पवित्र रिश्ता के सेट पर उनकी मुलाकात अंकिता लोखंडे से हुई थी। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। 2011 में सुशांत ने झलक दिखला जा शो में अंकिता को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद से ही दोनों लिव-इन रिलेशन में थे। 2016 में सुशांत ने एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया था कि वो दिसम्बर में अंकिता से शादी करने जा रहे हैं, हालांकि इससे पहले ही ये रिश्ता टूट गया।

अंकिता के बाद सुशांत का नाम रिया चक्रवर्ती से जुड़ा था। सुशांत और रिया की पहली मुलाकात 2013 में एक स्टूडियो में हुई थी। सुशांत शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग कर रहे थे और रिया मेरे डैड की मारुति फिल्म की। शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और दोनों पार्टियों में मिलने लगे। अंकिता के साथ लिव-इन में रहते हुए भी सुशांत रिया से लगातार कॉल पर बातें करते थे। सुशांत का नाम कृति सेनन और सारा अली खान से भी जुड़ा था। हालांकि, इस पर कभी ऑफिशियल मुहर नहीं लगी।

सुशांत अपनी कंपनी इन्नासई वेंचर से 12 बायोपिक बनाने वाले थे, जिसमें वो अलग-अलग ऐतिहासिक किरदारों की भूमिका निभाते। फिल्मों में व्यस्त होने के कारण सुशांत प्रोडक्शन में फोकस नहीं कर सके। सुशांत ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक के साथ साल 2019 में Vividrage Rhealtyx रजिस्टर करवाया था। इस कंपनी के नाम की स्पेलिंग रिया के नाम पर थी।

 

'Sushant Singh Rajput','birth anniversary','dreams','wishlist','NASA'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • जालंधर कांग्रेस कमेटी की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई

    जालंधर कांग्रेस कमेटी की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई

  • सुशांत सिंह राजपूत  बर्थ एनिवर्सरी,

    सुशांत सिंह राजपूत बर्थ एनिवर्सरी, विशलिस्ट के 39 सपने रह गए थे अधूरे, नासा जाना चाहते थे सुशांत

  • Birth Anniversary of Dada Sahib Falke,

    Birth Anniversary of Dada Sahib Falke, ...जब एक्ट्रेस की तलाश में रेड लाइट एरिया गए दादा साहेब फाल्के

  • Sunita Williams : एक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए तैयार

    Sunita Williams : एक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए तैयार हैं भारतीय मूल की कैप्टन सुनीता विलियम्स, जानें इस बार क्या है खास

  • NASA Black Hole Mystery : अगर कोई ब्लैक होल में गिर

    NASA Black Hole Mystery : अगर कोई ब्लैक होल में गिर जाए तो क्या होगा उसका प्रभाव, नासा ने उठाया इस राज से पर्दा

  • Divya Bharti : कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री दिव्या

    Divya Bharti : कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती, मौत का 21 साल बाद खुला राज, घर में दिखा था एक डरावना जानवर

Recent Post

  • पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान,

    पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान, भारत को भुगतना होगा खामियाजा

  • जालंधर में Blackout नहीं,

    जालंधर में Blackout नहीं, एहतियात के तौर पर लाइटें बंद की गईं - DC हिमांशु अग्रवाल

  • पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर,

    पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में हैवी फायरिंग

  • पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा,

    पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, पंजाब के कई जिलों में फिर हुआ ब्लैकआउट

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY