ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा सरकार महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर बड़ा तोहफा देने जा रही है। बताया जा रहा है कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे। सीएम नायब सैनी जल्द इसका ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि कब यह योजना शुरू की जाएगी।
50 लाख महिलाओं को होगा
हरियाणा के मंत्री कृष्ण बेदीने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की 50 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। इस योजना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं महिलाओं के आयु, वर्ग और आय को ध्यान में रखकर उन्हें यह राशि दी जाएगी। महिलाओं को यह राशि हर महीने दी जाएगी।