web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Bhaum Pradosh Vrat : कुंडली में मंगल दोष होने पर आती है शादी में रुकावट, सभी दिक्कत दूर करने का सबसे अच्छा मौका...


Bhaum Pradosh Vrat : कुंडली में मंगल दोष होने पर आती है
1/22/2024 3:31:31 PM         Raj        Bhaum Pradosh Vrat 2024, Pradosh Vrat 2024 Date Pradosh Vrat 2024 When is Earth Pradosh Vrat 2024 Earth Pradosh Vrat Puja Vidhi Earth Pradosh Vrat 2024 When is Pradosh Vrat 2024             

Bhaum Pradosh Vrat 2024 : कई लोगों की शादी या तो होती ही नहीं है या बहुत विलंब से होती है। मंगल दोष या मांगलिक दोष से ग्रसित लोगों की शादी कई बार बहुत बुरी स्थितियों में टूट भी जाती है। ऐसे लोगों की शादी होने के बाद दांपत्य जीवन में विवाद भी बहुत होते हैं और इसी कारण अक्सर तलाक भी हो जाता है। यह दोष दूरने के लिए सबसे अच्छा मौका आ गया है। यह स्वर्णिम मौका 23 जनवरी को आ रहा है जब भौम प्रदोष पड़ रहा है। सनातन धर्म में हर माह की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह माह के कृष्‍ण पक्ष और शुक्ल पक्ष, दोनों ही पक्षों की त्रयोदशी पर रखा जाता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है उनकी शादी में रुकावटें आती हैं। इस व्रत में प्रदोष काल में भगवान शिव की आराधना करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। शिवजी की प्रसन्नता से जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। मंगलवार को त्रयोदशी तिथि पड़ने पर इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। 

मंगलदेव और हनुमानजी की पूजा 

भौम प्रदोष व्रत के दिन मंगलदेव की पूजा अर्चना भी की जाती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार शिव पूजा के लिए यह बेहद शुभ मुहूर्त है। विशेष बात यह है कि इस दिन शिव पूजा से मंगल का दोष भी दूर होता है। मांगलिक दोष दूर करने के लिए भौम प्रदोष पर व्रत रखकर शिवजी के साथ मंगलदेव और हनुमानजी की पूजा भी करनी चाहिए।

दांपत्य जीवन में बढ़ता है प्रेम भी

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस दिन हनुमानजी के मंदिर में दीपक जलाएं और चोला भी चढ़ा सकते हैं। हनुमानचालीसा का सात बार पाठ करें। इन उपायों से बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। व्रत के प्रभाव से मंगल का अशुभ असर धीरे.धीरे कम होता है और शुभता बढ़ती है। इस तरह शादी में आती दिक्कतें दूर होने लगती हैं और दांपत्य जीवन में प्रेम भी बढ़ने लगता है।

भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत 

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। हर महीने में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। इस दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती की भी निष्ठापूर्वक पूजा.अर्चना करना चाहिए। इससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

भौम प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त

पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 जनवरी को शाम 07.51 बजे से शुरू होगी और 23 जनवरी को रात 08.39 मिनट पर इसका समापन होगा। इस तरह उदया तिथि के अनुसार 23 जनवरी को प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

व्रत पर क्या करें और क्या न करें

प्रदोष व्रत में पूजा अर्चना शाम के समय की जाती है। पूजा में शिवलिंग का अभिषेक कर बेलपत्र और भांग अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें और शिव मंत्रों का जाप करें। भगवान शिव और पार्वतीजी को फल और मिठाई का भोग लगाएं। जरूरतमंदों को श्रद्धा अनुसार दान करें। इस दिन तामसिक भोजन न करें। प्रदोष व्रत में काले रंग के कपड़े नहीं पहनें। शिवलिंग पर कुमकुम नहीं चढ़ाएं।

'Bhaum Pradosh Vrat 2024','Pradosh Vrat 2024 Date Pradosh Vrat 2024 When is Earth Pradosh Vrat 2024 Earth Pradosh Vrat Puja Vidhi Earth Pradosh Vrat 2024 When is Pradosh Vrat 2024'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखते हैं प्रदोष व्रत,

    शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखते हैं प्रदोष व्रत, जनवरी में दूसरी बार ऐसे करें महादेव का पूजन

  • Bhaum Pradosh Vrat : कुंडली में मंगल दोष होने पर आती है

    Bhaum Pradosh Vrat : कुंडली में मंगल दोष होने पर आती है शादी में रुकावट, सभी दिक्कत दूर करने का सबसे अच्छा मौका...

Recent Post

  • जालंधर में Blackout नहीं,

    जालंधर में Blackout नहीं, एहतियात के तौर पर लाइटें बंद की गईं - DC हिमांशु अग्रवाल

  • पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर,

    पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में हैवी फायरिंग

  • पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा,

    पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, पंजाब के कई जिलों में फिर हुआ ब्लैकआउट

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

  • पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका,

    पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका, लोगों ने यात्रा पर लगाया ब्रेक

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY