View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

1:21 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज जयंती को लेकर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं बूटा मंडी में रविदास धाम मेला शुरू हो गया है। इस मेले में जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह और भाजपा नेता विजय सांपला गुरु रविदास धाम पहुंचे।

गुरु महाराज जी जयंती को लेकर उत्साह -सांसद चन्नी

इस मौके पर सांसद चन्नी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती को लेकर काफी उत्साह पाया जा रहा है। शहर में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जा रही है। मैं इस शुभ दिन के लिए समूह संगत को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। 

शोभायात्रा लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत -विधायक परगट

वहीं इस मौके पर विधायक परगट सिंह ने कहा कि यह शोभा यात्रा सभी भाईचारे के लोगों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। पंजाब धर्म के जरिए एक अच्छी दिशा की ओर बढ़ रहा है। शोभा यात्रा को लेकर जालंधर सिटी पुलिस ने कई पॉइंट से ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। सुरक्षा के लिए शहर में करीब 1000 से ज्यादा पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं।

बाबा जी की कृपा से समाज तरक्की की राह पर -सांपला

दूसरी ओर भाजपा नेता विजय सांपला ने श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती को लेकर लोगों बधाई दी। उन्होंने कहा कि जालंधर में देश का सबसे बड़ा पर्व बूटा मंडी में स्थित श्री गुरु रविदास धाम में मनाया जा रहा है। श्री गुरु रविदास महाराज और डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर की कृपा से समाज काफी तरक्की की राह पर चल रहा है। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसके चलते सभी राजनीतिक दल और सभी धार्मिक इस पावन धाम में नतमस्तक होने पहुंच रही है।

इन जगहों से निकल रही है शोभायात्रा

बता दें कि यह शोभायात्रा बूटा मंडी स्थित सतगुरु रविदास धाम, श्री गुरु रविदास चौक, डॉ. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), श्री राम चौक (पीएनबी चौक) से होता हुआ मिलाप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा से होते हुए वापस गुरु रविदास चौक से सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी में समाप्त होगी।

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

त्योहारों का सीजन जोरों पर है। दिवाली और उसके बाद छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए बिहार में सरकार ने स्कूलों में लंबी छुट्टी का ऐलान किया है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 20 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान छात्रों को लगातार करीब 10 दिनों की […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आप नेता के ऊपर अंधाधुंध फायरिं की गई है। इस फायरिंग वह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। 2 बाइक सवार हमलावरों ने […]

|

|

|

पंजाब , चंडीगढ़ और हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम के वक्त अब हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दिन में अभी भी गर्मी बरकरार है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य स्तर […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अब जल्द ही मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) में नज़र आने वाले हैं। इस शो में दिलजीत खुद अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे। खास बात ये है कि दिलजीत दोसांझ ने इस शो में जीती हुई पूरी इनामी राशि […]

|

|

|

पंजाब के लुधियाना के इच्छा नगर में देर रात एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर खड़ी दो स्कूटी, एक कार और एक ऑटो जल कर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन लाखों का सामान जल […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान और अफगान लड़ाकों के बीच 48 घंटों के लिए सीजफायर हो गया है। पर वहीं पाकिस्तानी हमले के बाद अफगान लड़ाके और नागरिक एक हो गए हैं। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें अफगान लड़ाके पाक फौजियों की पेंट लेकर जीत के जश्न के तौर […]

|

|

|

पंजाब में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। वही अब ताजा मामला फगवाड़ा के गांव बोहानी से सामने आया है, जहां बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच की दुकान पर 6 राउंड फायरिंग की।जानकारी के मुताबिक, 4 गोलियां दुकान के शटर को भेद गईं, जबकि 2 मिसफायर हुईं। घटना के […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के एडीजीपी IPS पूरन कुमार का बुधवार को सुसाइड के नौवें दिन पोस्टमार्टम हो गया है और शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब इस मामले में एक और नया मोड़ आया है। हरियाणा के ASI संदीप लाठर के सुसाइड मामले में पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पर पुलिस […]

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के ओपीडी समय में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने यह फैसला सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए लिया है। नया समय आज, 16 अक्टूबर से लागू हो गया है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेंगी। अब ओपीडी का नया समय […]

|

|

|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने इस कदम को रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की दिशा में […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क