ख़बरिस्तान नेटवर्क : लगातार हो रही बारिश और बाढ़ को ध्यान में रखते हुए भगवंत मान सरकार ने पंजाब को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। राज्य के 23 के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 1200 से ज्यादा गांव इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं 3 लोग लापता है।
गुरदासपुर पर पड़ी सबसे ज्यादा मार
बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर पर पड़ा है। यहां के 324 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उसके बाद अमृतसर का नंबर आता है, जहां 135 गांव बाढ़ के खतरे हैं। जबकि बरनाला के 134, होशियारपुर के 119 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं हजारों एकड़ की फसलें खराब हो गई हैं।
हरजोत बैंस ने जारी की चेतावनी
वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी की है और नंगल इलाके में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि नंगल इलाके में लगातार बारिश हो रही है, जिससे खड्डों और सतलुज के किनारे गांवों के बांध कमजोर हो गए हैं। उन्होंने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
URGENT – ਬੇਨਤੀ 🙏🏻 ਸ਼ੇਅਰ ਜਰੂਰ ਕਰੋ ਜੀ | #punjabfloods pic.twitter.com/CZ56De3kRZ
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) September 3, 2025
हरिके पत्तन हेड वर्क्स से 3 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने तरनतारन को हाई फ्लड एरिया घोषित कर दिया है। इस पानी का असर फाजिल्का और फिरोजपुर के कई गांवों में पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर में बाढ़ प्रभावित एरिया का जायजा लेने जाएंगे।