View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

10:17 AM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

खबरिस्तान नेटवर्क। पंजाब पुलिस ने शंभू और खनौरी बार्डर पर बड़ा एक्शन लिया है। पंजाब पुलिस ने 13 महीने से हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसानों को हटाकर जगह खाली करा ली है। 200 किसानों को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद बुलडोजर से किसानों के बनाए शेड तोड़ दिए हैं। इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। खनौरी बार्डर पर बड़ी गिनती में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है।

कल हरियाणा में भी सीमेंट की बैरिकेडिंग हटाए जाने की संभावना है।जिसके बाद शंभू बॉर्डर से जीटी रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। शाम को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच बुधवार को 7वीं वार्ता बेनतीजा रही।किसान नेता समेत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी शामिल हुए।

पंजाब सरकार ने बॉर्डर खाली करने को कहा था, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत डल्लेवाल को हिरासत में लिया गया।

किसान 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। तब दिल्ली जाते वक्त हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें वहां रोक लिया था। वह MSP की गारंटी के कानून की मांग कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 4 बार दिल्ली जाने की कोशिश की लेकिन उन्हें शंभू बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। देर शाम पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर बुलडोजर से किसानों के शेड तोड़ डाले। 

कांग्रेस ने आप सरकार पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा ये किसानों से विश्वासघात है, जबकि सुखबीर बादल ने कहा कि भगवंत मान सरकार किसानों की मांगों को सुनने तक को तैयार नहीं है। बिक्रम मजीठिया ने इसे धक्केशाही करार दिया। 

DIG के बाद पटियाला के SSP नानक सिंह शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुबह तक बॉर्डर पर पंजाब के हिस्से से किसानों को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। जो निर्माण किया गया है, उसे पूरी तरह हटा दिया जाएगा। हम हरियाणा पुलिस के टच में है। पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद हरियाणा की ओर से भी बैरिकेडिंग को हटाया जाएगा।

बॉर्डर बंद होने से काफी आर्थिक नुकसान हो रहा था

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज की कार्रवाई सिर्फ इसलिए की गई, क्योंकि राज्य को किसानों के बॉर्डर बंद से काफी आर्थिक नुकसान हो रहा था। साथ ही हम राज्य से नशा खत्म करना चाहते हैं। नशा तब खत्म होगा, जब बेरोजगारी खत्म होगी। बेरोजगारी खत्म करने के लिए हमें राज्य में इंडस्ट्री की जरूरत है। मगर धरने की वजह से कई कारोबारियों को परेशानी हो रही है। दोनों बॉर्डर बंद होने से पंजाब को बहुत बड़ी चोट लगी है। जिसके चलते आज की इस कार्रवाई को अमल में लाया गया।

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के ओपीडी समय में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने यह फैसला सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए लिया है। नया समय आज, 16 अक्टूबर से लागू हो गया है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेंगी। अब ओपीडी का नया समय […]

|

|

|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने इस कदम को रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की दिशा में […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग SHO भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्जजालंधर के फिल्लौर एसएचओ भूषण कुमार के मामले में अब एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। पूरा पढ़ें पंजाब कैबिनेट मंत्री के काफिले का एक्सीडेंट पंजाब के कैबिनेट मंत्री के काफिले के साथ एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें 5 लोग जख्मी हो गए हैं। पूरा पढ़ें किसान नेता चढ़ूनी […]

|

|

|

SHO भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज जालंधर के फिल्लौर एसएचओ भूषण कुमार के मामले में अब एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। पूरा पढ़ें पंजाब कैबिनेट मंत्री के काफिले का एक्सीडेंट पंजाब के कैबिनेट मंत्री के काफिले के साथ एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें 5 लोग जख्मी हो गए हैं। पूरा पढ़ें किसान नेता […]

|

|

|

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंदिरों में चढ़ाई जाने वाली धनराशि के दुरुपयोग पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि यह पैसा केवल देवताओं का है और राज्य सरकार का इस पर कोई अधिकार नहीं है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिर ट्रस्टी केवल संरक्षक (custodian) हैं, मालिक नहीं। भक्तों कि तरफ से किया दान […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) सरकार और केंद्र के बीच हिंदी भाषा को लेकर चल रही तकरार अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टालिन सरकार बुधवार को राज्य विधानसभा में एक ऐसा बिल पेश कर सकती है, जो तमिलनाडु में हिंदी […]

|

|

|

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के (DFC) डीएफसी राजेश आर्य को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने चढ़ूनी को हिरासत में ले लिया। खबरों के मुताबिक, धान खरीद में देरी को लेकर […]

|

|

|

जालंधर में दीपावली से पहले बाजारों में मॉक ड्रिल दीपावली के पर्व को लेकर तैयारियां चल रही है। ऐसे में जालंधर फायर ब्रिगड पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूरा पढ़ें महाभारत फेम पंकज धीर का निधन* टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। ‘महाभारत’ फेम अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री के काफिले के साथ एक्सीडेंट हो गया है। पर गनीमत रही कि इस एक्सीडेंट में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO को कुछ नहीं हुआ है। यह हादसा गुरदासपुर में कलानौर-गुरदासपुर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के पास हुआ है। दरअसल मंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी से एक दूसरी […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर एसएचओ भूषण कुमार के मामले में अब एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं महिला आयोग ने भी उनको काफी ज्यादा लताड़ा है। SHO भूषण के खिलाफ केस दर्ज – SSP एसएसपी ने बताया कि […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क