web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

MP संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरी AAP , फूंका केंद्र सरकार व पीएम मोदी का पुतला


MP संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरी AAP
10/6/2023 9:01:57 PM         Raj        MP Sanjay Singh, Sanjay Singh Arrest, Jalandhar Protest, AAP Protest             

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में 'आप' नेताओं ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक में धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।

विरोध प्रदर्शन कर रहे जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह व अन्य सभी नेताओं ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को मोदी सरकार की तानाशाही कार्रवाई बताते हुए कड़ी निंदा की। संजय सिंह की तुरंत रिहाई की मांग भी की। 

कहा कि वैसे भी जिस शराब घोटाले के मामले में आप नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, वह सारा मामला ही फर्जी है। ऐसा कोई घोटाला ही नहीं है, लेकिन अडानी मामले पर संसद में आवाज उठाने के कारण पीएम मोदी ने उन्हें गिरफ्तार करवा दिया। केंद्र को एक ईमानदार नेता को गिरफ्तार करवाना महंगा पड़ेगा।



इससे पहले सर्किट हाउस में इन नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से विरोधी पार्टियों को डरा कर दबाना चाहती है। इन नेताओं ने मोदी सरकार को चेताया कि आप पार्टी इस तरह की दमनकारी नीतियों से डरने वाली नहीं है।

इन नेताओं ने कहा कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ गिर रहा है। भाजपा सरकार अपनी अपनी हार देखकर बौखलाई हुई है। तभी एक ही दिन में ईडी की 50-50 जगह छापेमारी करवाई जा रही है। इतनी सारी छापेमारी के बावजूद भी ईडी के हाथ खाली ही हैं।

केंद्र के खिलाफ बोलने की सजा है संजय को गिरफ्तारी

सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी से केंद्र सरकार डरी हुई है। यह कारण है कि पर्वतन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करके आप नेताओं को टागरेट किया जा रहा है।


दिल्ली की शराब पॉलिसी को घोटाले का नाम देकर पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में बंद करके रखा गया है और अब केंद्र सरकार के उनके खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। ये उनको केंद्र के खिलाफ बोलने की सजा मिल रही है।


सच्चाई यह है कि ईडी के हाथ खाली हैं। उनको अभी तक इस केस में कुछ भी ठोस नहीं मिला है। केंद्र सरकार सिर्फ आप पार्टी के मनोबल को तोड़ने का असफल प्रयास कर रही है। लेकिन आप सरकार किसी से डरने वाली नहीं है।

घबराई भाजपा हार देख बौखलाई

भाजपा के हाथ से हिमाचल और कर्नाटक समेत देश के कई राज्यों की सरकारें छीन गई हैं। इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को राजस्थान समेत अन्य राज्यों में अपनी हार दिखाई दे रही है।

वहां के चुनावी सर्व की रिपोर्ट में भाजपा नंबर-2 पर दिखाई दे रही है। जिससे वह न केवल घबरा गई है बल्कि बौखलाहट में ईडी की रेड करवाने में जुट गई है। अब अगले साल होने जा रहे 2024 लोकसभा चुनाव में भी उनको हार का मुंह देखना पड़ेगा। उनकी हरकतों से उनकी बौखलाहट नजर आने लगी है। सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि भाजपा का ग्राफ दिन ब दिन गिर रहा है। 

शराब नीति से संजय का कुछ लेना-देना नहीं

गरीब लोगों की लड़ाई लड़ते हुए राज्यसभा तक जाने वाले संजय सिंह एक ईमानदार नेता हैं। संजय सिंह के पास राज्यसभा सदस्य के अलावा दिल्ली सरकार में कोई राजनीतिक लाभ वाला पद नहीं है। दिल्ली सरकार के किसी फैसले में भी उनकी कोई दखल अंदाजी नहीं है।



उनके पास कोई साइनिंग अथॉरिटी भी नहीं है। फिर उन्हें शराब पॉलिसी के साथ जोड़ना अपने आप में किसी साजिश की हिस्सा लग रहा है। जब उनका दिल्ली सरकार के किसी फैसला में कोई लेना-देना ही नहीं है तो उनकी गिरफ्तारी ईडी ने किस आधार पर की है, इसका केंद्र के पास जवाब नहीं है। संजय सिंह का कसूर सिर्फ इतना है कि वह सरकार के गलत कामों का विरोध करते थे। 

सबूत नहीं मिला तो गिरफ्तार कर लिया : बलकार सिंह

संजय सिंह की गिरफ्तारी को स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने भी निंदनीय और सरासर गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि ईडी कोई इतने लंबे समय से पूछताछ के बाद भी कुछ जब कुछ नहीं मिला तो आखिर में उन्हें बिना किसी सबूत के गिरफ्तार कर लिया गया।

AAP Protest Jalandhar

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल हमेशा ही लोगों के बारे में सोचते आए हैं और सोच भी रहे हैं और आगे उनके कार्यकर्ता भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। केजरीवाल हमेशा कहते आए हैं कि अगर हम बढ़िया काम कर रहे हैं तो वोट दें, नहीं तो मत दें। उनके इसी विश्वास ने पंजाब में सत्ता दिलाई और 11 स्कूल ऑफ एमीनेंस बना रहे हैं। इस सारे सिस्टम को बिगाड़ने के लिए ही केंद्र सरकार ने ईडी की कारवाई करवाई। 

आप डरकर पीछे हटने वाली पार्टी नहीं : राजविंदर थियाड़ा

पंजाब की महासचिव राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा ही केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाजा बुलंद करती आ रही है। इस तरह की डर दिखाकर केंद्र सरकार उनको दबाना चाहती है, लेकिन हम पीछे हटने वालों में से नहीं है।

आप पूरी तरह से अपने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के साथ खड़ी है। एक ईमानदार नेता के हौंसले को तोड़ना आसान नहीं है। हम आगे भी हर विपरित परिस्थितयों में पार्टी के तौर पर उनके साथ खड़े रहेंगे।

विधायकों ने कहा- नहीं चलने देंगे, केंद्र की यह कूटनीति

केंद्र सरकार आप के खिलाफ इस समय जो कूटनीति अपना रही है, वह सफल नहीं होने दी जाएगी। आप के जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल और इंद्रजीत कौर मान ने यह कहा। उन्होंने कहा कि ईडी का गलत इस्तेमाल कर करके केंद्र सरकार खुद ही बेनकाब हो रही है।

आम जनता को भाजपा व केंद्र सरकार का दोगला चेहरा नजर आ रहा है। आप हमेशा जनता के हक की लड़ाई लड़ती आ रही है। अपने नेताओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भी आप के सभी नेता और वर्कर सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगे। वह लोग संजय सिंह की आवाज बन कर केंद्र की कुर्सी को हिला देंगे।

मोदी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

आप नेताओं और वर्करों ने करीब एक घंटे तक डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को रिहा करने की मांग की।

मोदी सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर पहुंचे नेताओं ने कहा कि संजय सिंह की रिहाई तक आप पार्टी चुप करके नहीं बैठेगी। केंद्र सरकार को जल्द ही आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका जवाब भी मिल जाएगा।

लोग केंद्र की इन तानाशाह नीतियों से ऊब चुके हैं। वह अब देश में बदलाव लाने की तैयारी में हैं। उन्होंने संजय सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कहा कि उनके संघर्ष जारी रहेगा। सरकार के आगे आम आदमी पार्टी झुकेगी नहीं। वर्करों को आम लोगों का साथ भी मिला। 

ये भी रहे धरने में मौजूद 

जालंधर में सांसद सुशील कुमार रिंकू, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल, इंद्रजीत कौर मान, आप के प्रदेश सचिव राजविंदर कौर थियाड़ा के अलावा लोकसभा इंचार्ज अश्वनी अग्रवाल, जिला शहरी प्रधान अमृतपाल सिंह, देहाती प्रधान स्टीफन कलेर, जिला सचिव सुभाष शर्मा, जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष जगतार सिंह संघेड़ा, ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, दिनेश ढल्ल काली, जिम्मी शेखर कालिया, हलका इंचार्ज मिट्ठु बस्ती अमरजीत सिंह, बस्ती बावा खेल सुरजीत गिल, फिल्लौर से हलका इंचार्ज प्रेम सिंह और आदमपुर हलका इंचार्ज जीत राए भट्टी समेत अन्य नेता व वर्कर मौजूद रहे।

'MP Sanjay Singh','Sanjay Singh Arrest','Jalandhar Protest','AAP Protest'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • MP संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरी AAP

    MP संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरी AAP , फूंका केंद्र सरकार व पीएम मोदी का पुतला

  • आप के सांसद संजय सिंह को जेल भेजा,

    आप के सांसद संजय सिंह को जेल भेजा, बोले - मोदी इंडिया नहीं अडाणी के PM, उनकी जांच कब होगी

  • सांसद संजय सिंह जेल होंगे रिहा,

    सांसद संजय सिंह जेल होंगे रिहा, पंजाब में AAP ने 2 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

  • जालंधर में AAP का केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन,

    जालंधर में AAP का केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

  • AAP ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,

    AAP ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा के संसदीय दल का बनाया अध्यक्ष

  • जालंधर में लोगों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन,

    जालंधर में लोगों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, बाजार किए बंद

Recent Post

  • पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान,

    पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान, भारत को भुगतना होगा खामियाजा

  • जालंधर में Blackout नहीं,

    जालंधर में Blackout नहीं, एहतियात के तौर पर लाइटें बंद की गईं - DC हिमांशु अग्रवाल

  • पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर,

    पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में हैवी फायरिंग

  • पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा,

    पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, पंजाब के कई जिलों में फिर हुआ ब्लैकआउट

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY