web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

विधायक रमन अरोड़ा केस में एक और एक्शन, निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर भी गिरफ्तार


विधायक रमन अरोड़ा केस में एक और एक्शन,
5/30/2025 12:27:10 PM         Raj        mla raman arora, raju madan, raman arora, jalandhar mla raman arora, mla jalandhar raman arora, jalandhar news            MLA ਰਮਨ ਅਰੋੜਾ ਦੇ ਕੇਸ 'ਚ ਇੱਕ ਹੋਰ ACTION, ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ  

खबरिस्तान नेटवर्क। करप्शन केस में विधायक रमन अरोड़ा का रिमांड लेने के बाद विजिलेंस ने नगर निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को भी देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, हरप्रीत कौर पर ये कार्रवाई विधायक रमन अरोड़ा से जुड़े मामले की है। बेकरी मालिक ने शिकायत की थी कि रमन अरोड़ा के दबाव बनाने के बाद उसने निगम में एक महिला आफिसर को तीन लाख रुपए दिए थे। इसी बयान के आधार पर विजिलेंस ने इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को पहले हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की है।

विजिलेंस ने गिरफ्तारी के बाद सिविल अस्पताल में हरप्रीत कौर का मेडिकल करवाया। उधर, रमन अरोड़ा का भी सिविल में मेडिकल करवाया गया। हरप्रीत कौर को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में विजिलेंस की ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को पुलिस ने अरेस्ट किया था। वशिष्ठ से पूछताछ में मिली जानकारियों को आधार बनाकर विजिलेंस ने विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। बीते दिन विजिलेंस ने मामले में विधायक के बेटे रजन अरोड़ा, समधी राजू मदान और महेश मखीजा को भी नामजद कर लिया था।

इससे पहले दोपहर को  विधायक रमन अरोड़ा की रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेशी की गई। पेशी के बाद विजिलेंस ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मांगी है। पर कोर्ट ने सिर्फ 4 दिन की ही रिमांड दी है। इससे पहले वह 5 दिन की रिमांड पर थे। उधर, पार्टी ने बिजनेसमैन नितिन कोहली आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने उन्हें पार्टी में जॉइन करवाया। 

समधी समेत बेटा भी नामजद

मीडिया से बात करते हुए वकील ने बताया कि इस मामले में विधायक के समधी राजू मदान, बेटा राजन अरोड़ा और महेश मखीजा के नामजद किया गया है। कहा जा रहा है कि विधायक ने पूछताछ के दौरान माना कि उसका बेटा नगर निगम के कामकाज देखता था और पार्टी संग नगर निगम में जाकर काम करवाकर देता था। इसी के चलते विजिलेंस तीनों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी करवाएगी। 

गायब बैगों की तलाश

विजिलेंस अब उन तीन बैगों को तलाश कर रही है, जिन्हें विधायक की सिक्योरिटी हटाने के बाद ठिकाने लगाया गया है। विजिलेंस की कई टीमें बैग ढूंढने में जुट हुई हैं। मखीजा और मदान पर बैग गायब करने का आरोप है। वहीं, विधायक रमन अरोड़ा का आज रिमांड भी खत्म हो रहा है। विजिलेंस रिमांड बढ़वाने के लिए रमन अरोड़ा को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। 

निगम में कप्शन नेटवर्क

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के खुलासों के बाद विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि वह लोगों को एटीपी के जरिए फर्जी नोटिस भिजवाते थे। बाद में खुद उनके साथ सेटिंग करते थे। विजिलेंस पूछताछ में सामने आया है कि निगम दफ्तर के अंदर का काम बेटा राजन अरोड़ा ही संभालता था। निगम अधिकारियों से नोटिस जाते थे। विधायक अधिकारियों को खींचते थे। एमएलए दफ्तर में सेटिंग होती थी। बेटा निगम में जाकर काम करवाता था। अब इस केस में एक महिला निगम अफसर की भी एंट्री हुई है।

विजिलेंस को शहर के एक बेकरी मालिक ने बताया है कि बिल्डिंग बनाने पर विधायक ने इसे सील करवा दिया था। सेटिंग होने के बाद विधायक ने महिला निगम मुलाजिम के पास तीन लाख रुपए रिश्वत देने के लिए भेजा था। वह अढ़ाई लाख लेकर चले गए तो मैडम भड़क गईं थीं। बेटे से पचास हजार मंगवाकर तीन लाख दिए थे। 

बेटे को तैयार कर रहे थे अरोड़ा

अपनी राजनीतिक विरासत के लिए रमन अरोड़ा ने बेटे राजन अरोड़ा को भी पालीटिक्स में एक्टिव कर लिया था। पिता का हाथ बंटाने के अलावा राजन कई आयोजनों में बतौर चीफगेस्ट भी जाते थे। उनके समधी मदान भी शहर के कई आयोजनों में अकेले शिरकत करते थे। हालांकि राजन और मदान के पास पार्टी में कोई ओहदा नहीं है। मदान को खबरों में पत्रकार सीनियर वालंटियर लिखते थे। 

मदान एंड मखीजा भी बुरे फंसे

विधायक रमन अरोड़ा के लेफ्ट एंड राइट हैंड महेश मखीजा और राजू मदान की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस टीमें कई जगह छापेमारी कर चुकी है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद लापता बैग मिलेंगे जिसके बाद बाकी खुलासे होंगे। मखीजा को विधायक रमन अरोड़ा का मुख्य राजदार माना जा रहा है। अरोड़ा के विधायक बनने के बाद मखीजा तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने साईंदास स्कूल में भागवत कथा करवाई थी। अब मखीजा भी फरार है। विजिलेंस जानती है कि अगर रमन अरोड़ा के खिलाफ मजबूत मामला बनाना है तो मखीजा और मदान को हर हाल में ढूंढना होगा। 

विधायकी के बाद बड़ी संपदा की जांच

विजिलेंस ने जो डाटा जुटाया है उसके मुताबिक रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद उनकी संपदा में अकूत वृद्धि हुई है। शहर में कई जायदादों में रमन अरोड़ा का कनेक्शन निकल रहा है। हालांकि विजिलेंस ने अभी तक बीस से ज्यादा जिन प्रापर्टीज की जांच की है वह उनके करीबी लोगों के नाम पर निकली है। 

जांच के दायरे में जायदाद

बीएमसी चौक से शास्त्री मार्केट के बीच दुकानें, गुरु नानक मिशन चौक के पास निजी अस्पताल, मॉडल टाउन पंजाब एंड सिंध बैंक के पास मार्केट, इंडस्ट्री एरिया में औद्योगिक प्रॉपर्टी, सब्जी मंडी में दो दुकानों सहित शहर के कुछ अन्य चुनिंदा जगहों का रिकॉर्ड विजिलेंस ने पटवारी और कानूनगो से तलब किया है।

इसके अलावा सुच्ची पिंड, चोहकां, रेरू पिंड, पठानकोट चौक, 66 फुटी रोड फोल्ड्रीवाल के पास भी रिकार्ड चेक किया जा रहा है। रामामंडी के पास भी बड़ी जमीन और एक गौशाला की जमीन भी जांच के दायरे में है।

रिकार्डिंग से और फंसेंगे अरोड़ा

शहर के एक बाजार में दुकानों की डील में दुकानदार को विधायक ने जो फोन किया था वो उसने रिकार्ड कर लिया था। फोन पर वह पैसे को लेकर बात कर रहे हैं। ये रिकार्डिंग विजिलेंस को मिल चुकी है। अगर ये रिकार्डिंग पब्लिक डोमेन में आई तो अरोड़ा की और बदनामी होगी। अरोड़ा से तंग लोग विजिलेंस की पूरी मदद कर रहे हैं। इनमें छोटे बड़े दुकानदार, पुलिस अफसर, लीडर और कारोबारी शामिल हैं। 

'mla raman arora','raju madan','raman arora','jalandhar mla raman arora','mla jalandhar raman arora','jalandhar news'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • Delivery देकर लौट रहे युवक की बाइक में लगी आग

    Delivery देकर लौट रहे युवक की बाइक में लगी आग कूद कर बचाई जान

  • जालंधर में देर रात युवकों की गुंडागर्दी,पहले गाड़ी को मारी टक्कर

    जालंधर में देर रात युवकों की गुंडागर्दी,पहले गाड़ी को मारी टक्कर फिर बाद में चलाए पटाखे

  • जालंधर में 3 मासूम बच्चियों के शव मिलने से फैली सनसनी,

    जालंधर में 3 मासूम बच्चियों के शव मिलने से फैली सनसनी, 4 से 9 साल की है उम्र

  • गाड़ी पसिंग के लिए हाईवे पर लंबी लाइनों में खड़े हो रहे लोग,

    गाड़ी पसिंग के लिए हाईवे पर लंबी लाइनों में खड़े हो रहे लोग, रोड पर छतरी लगा कर बैठे MVI कर्मचारी

  • जालंधर में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के एक्टिवा सवार युवकों ने तोड़े शीशे,

    जालंधर में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के एक्टिवा सवार युवकों ने तोड़े शीशे, घटना CCTV में कैद

  • 8 बजे की अहम खबरें,

    8 बजे की अहम खबरें, जालंधर में 14 ठग गिरफ्तार, एमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम लागू एक दिन में 78 सांसद सस्पेंड

  • Jalandhar News: आदमपुर में 1 नहीं 2 वारदातों को दिया था लूटेरों ने अंजाम

    Jalandhar News: आदमपुर में 1 नहीं 2 वारदातों को दिया था लूटेरों ने अंजाम , लूटी हुई कार खेतों में पलटी मिली

  • जालंधर में लेंटर डालने वाले मिक्चर ट्रक की चपेट में आई महिला,

    जालंधर में लेंटर डालने वाले मिक्चर ट्रक की चपेट में आई महिला, अस्पताल जाते हुई मौत

  • Jalandhar News जालंधर में सुबह-सुबह मिला शव,

    Jalandhar News जालंधर में सुबह-सुबह मिला शव, शरीर पर दिखे हमले के निशान

  • जालंधर में मर्सिडीज ने बाइक सवारों को टक्कर मार 40 मीटर तक घसीटा,

    जालंधर में मर्सिडीज ने बाइक सवारों को टक्कर मार 40 मीटर तक घसीटा, आग लगने से दो की मौत

Recent Post

  • कनाडा ने Work Permit नियमों में किया बदलाव,

    कनाडा ने Work Permit नियमों में किया बदलाव, पंजाब में 3 दिन तक Heat wave का अलर्ट

  • जालंधर में 4 दिन के लिए बंद रहेंगी ये 13 मार्किट,

    जालंधर में 4 दिन के लिए बंद रहेंगी ये 13 मार्किट, एसोसिएशन ने लिया फैसला

  • पार्क और सड़कों पर कुत्ते घुमाने पर लगा बैन,

    पार्क और सड़कों पर कुत्ते घुमाने पर लगा बैन, सिंगर गुरदास मान के भाई का हुआ निधन

  • मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान को लगा गहरा सदमा,

    मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान को लगा गहरा सदमा, भाई का हुआ निधन

  • पहलगाम हमले में मारे गए मेजर विनय नरवाल की पत्नी का AI से बना अश्लील वीडियो वायरल

    पहलगाम हमले में मारे गए मेजर विनय नरवाल की पत्नी का AI से बना अश्लील वीडियो वायरल

  • केरल में समुद्र के बीच जहाज में हुआ जोरदार ब्लास्ट,

    केरल में समुद्र के बीच जहाज में हुआ जोरदार ब्लास्ट, धमाके के बाद लगी आग, 4 क्रू मेंबर्स लापता

  • लुधियाना में 50 साल के व्यक्ति ने किया घर पर Suicide,

    लुधियाना में 50 साल के व्यक्ति ने किया घर पर Suicide, विदेश में रहते थे पत्नी-बच्चे

  • पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई,

    पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, बठिंडा के DSP को किया सस्पेंड

  • पंजाब में 10 साल की बच्ची को कार ने कुचला,

    पंजाब में 10 साल की बच्ची को कार ने कुचला, हुई दर्दनाक मौ+त

  • अब पार्क और सड़कों पर कुत्ते नहीं घुमा पाएंगे लोग,

    अब पार्क और सड़कों पर कुत्ते नहीं घुमा पाएंगे लोग, 20 शहरों में नियम लागू

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY