खबरिस्तान नेटवर्क: अचानक बढ़ी गर्मी के कारण कई राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। पंजाब सरकार भी जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा करेगी। पंजाब स्कूल की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 27 मई से शुरू होने की संभावना है। ये छुट्टियां 1 जुलाई, 2025 तक चलने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान, राज्य भर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
हालाकि, इस संबंध में अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। पंजाब में तापमान बढ़ने और कई जिलों में लू जैसी स्थिति के कारण, इस बात की संभावना बढ़ रही है कि 2025 में गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी जाएगी।
बठिंडा में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान
पंजाब में औसत अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य के करीब है लेकिन कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज्यादा भी दर्ज हुआ है। बठिंडा में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ है। शहर का पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है लेकिन मौसम विभाग की मानें तो कल से गर्मी से आपको राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस महीने में गर्मी का प्रकोप कम हो सकता है इसका कारण है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है।