web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

पाकिस्तान से लड़ने के लिए तैयार भारत, कराची से लेकर समुद्र तक हवाई पहरा, MQ-9B और P-8I विमान किए तैनात


पाकिस्तान से लड़ने के लिए तैयार भारत,
5/6/2025 7:08:46 PM         Raj        India, Pakistan, India Pakistan War, India Pakistan Tension, mockdrills, Pahalgam Terrorist Attack, Latest News             

खबरिस्तान नेटवर्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ निगरानी और जवाबी रणनीति दोनों ही तेज कर दी हैं। कराची से लेकर अरब सागर तक अब भारत का हवाई पहरा और भी सख्त हो गया है। दुश्मन देश की हर हरकत पर नजर रखने के लिए भारत ने अत्याधुनिक MQ-9B ड्रोन और P-8I निगरानी विमान तैनात कर दिए हैं।

ये विमान न सिर्फ पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नजर रख रहे हैं बल्कि ईंधन और हथियारों की आपूर्ति करने वाले जहाजों की गतिविधियां भी मॉनिटर कर रहे हैं। इस निगरानी का मकसद है किसी भी खतरे से पहले सतर्क होना और पाकिस्तान की हर सैन्य गतिविधि पर सटीक जानकारी जुटाना।

ये सिस्टम पाकिस्तान के बंदरगाहों खासकर कराची में होने वाली गतिविधियों जहाजों की आवाजाही और ईंधन आपूर्ति पर भी नजर रख रहे हैं। साथ ही भारत के सैटेलाइट उन देशों की नौसेनाओं पर भी नजर रख रहे हैं जो पाकिस्तान के सहयोगी माना जाता है। 

भारत की सख्ती के बाद पाकिस्तान में बड़ा ईंधन संकट

सूत्रों की मानें तो हमले के समय पाकिस्तान ईंधन संकट से जूझ रहा था। भारत की खुफिया एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली कि पाकिस्तान ने अपने मित्र देशों से तेल और बाकी संसाधनों की मदद मांगी थी। अब भारत इन सभी गतिविधियों पर सख्त निगरानी कर रहा है ताकि पाकिस्तान को किसी भी तरह की सैन्य मदद न मिल पाए। 

व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों पर भी लगा विराम 

हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने सभी व्यापारिक रिश्ते पूरी तरह से खत्म कर दिए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि 1960 में हुई जल संधि को भी भारत ने रोक दिया है। इससे पाकिस्तान को बड़ा जल संकट भी झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा राजनयिक स्तर पर भी भारत ने पाकिस्तान से संवाद को न्यूनतम कर दिया है।

भारत की बढ़ती तैयारी देखकर पाकिस्तान काफी घबरा गया है। वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह खुद स्वीकार किया है कि भारत कभी भी नियंत्रण रेखा पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनरो ने भी कहा है कि पाकिस्तान अपनी सुरक्षा के लिए जरुरी कदम उठाएगा और पूरा बल लगा देगा। 

आतंकी हमले के बाद भारत की नीति साफ 

पहलगाम हमले ने भारत को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में जो आतंकी मारे गए हैं उनकी पहचान पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क से हुई है। वहीं भारत अब सिर्फ सुरक्षा नहीं बल्कि जवाबी कार्रवाई की नीति पर ही काम कर रहा है। सूत्रों की मानें तो नियंत्रण रेखा से लेकर समुद्री सीमा तक हर गतिविधि पर चौकसी और जवाबी योजना तैयार है। 

MQ-9B SeaGuardian ड्रोन किए गए तैयार 

भारत ने MQ-9B SeaGuardian  ड्रोन तैनात किए हैं जो कई घंटों तक हवा में रह पाएंगे। यह रीयल टाइम में वीडियो फीड दे सकते हैं। यह ड्रोन समुद्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पोत की आवाजाही और हथियारों की आपूर्ति पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही P-8I जैसे विमान भी पनडुब्बियों और सतह पर चलने वाले खतरों की पहचान कर सकते हैं। 

सैटेलाइट से होगा पाकिस्तान की हर चाल का पर्दाफाश 

भारत के उपग्रह पाकिस्तान के साथ ही उसके सहयोगी देशों की जासूसी हो रही है। चाहे वो ईंधन भेजने वाले टैंकर हो या हथियार से भरे जहाज भारत की निगाहें हर गतिविधि पर हैं। सिर्फ यही नहीं भारत अब हर जरुरी रणनीतिक कदम अपने समय पर उठाने के लिए तैयार है। भारत के उपग्रह पाकिस्तान के साथ ही उसके सहयोगी देशों की भी जासूसी कर रहे हैं। चाहे वो ईंधन भेजने वाले टैंकर हों या हथियार से भरे जहाज, भारत की निगाहें हर गतिविधि पर हैं। यही नहीं, भारत अब हर जरूरी रणनीतिक कदम अपने समय पर उठाने के लिए तैयार है।

'India','Pakistan','India Pakistan War','India Pakistan Tension','mockdrills','Pahalgam Terrorist Attack','Latest News'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • DC ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਦੇ 50 ਹੜ੍ਹ ਸੰਭਾਵਤ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਹੁਕਮ

    DC ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਦੇ 50 ਹੜ੍ਹ ਸੰਭਾਵਤ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਹੁਕਮ

  • सिख नेता हरदीप निज्जर की हत्या :

    सिख नेता हरदीप निज्जर की हत्या : भारत और कनाडा की सरकारें आमने-सामने

  • India-Canada Dispute :

    India-Canada Dispute : 'भारत विरोधी नारे, तिरंगे का अपमान', नहीं थम रहा कनाडा में देश विरोधियों का विवाद

  • पाकिस्तान : बलूचिस्तान में मदीना मस्जिद के पास बम धमाका,

    पाकिस्तान : बलूचिस्तान में मदीना मस्जिद के पास बम धमाका, 30 की मौत, 70 घायल

  • पाकिस्तान में उठी खालिस्तान की मांग,

    पाकिस्तान में उठी खालिस्तान की मांग, कराची में इमारत पर लिखे स्लोगन

  • पाकिस्तान ने फिर भेजी ड्रोन से 5 किलो हैरोइन व चार कारतूस

    पाकिस्तान ने फिर भेजी ड्रोन से 5 किलो हैरोइन व चार कारतूस , नहीं बाज आ रहा अपनी घटिया हरकतों से

  • पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में नॉनवेज पार्टी

    पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में नॉनवेज पार्टी , जमकर चली शराब व मांस, सिख कॉम्युनिटी में रोष

  • भारत ने शुरू की कनाडा के लोगों के लिए E visa सर्विस

    भारत ने शुरू की कनाडा के लोगों के लिए E visa सर्विस

  • भारत में मिले माइकोप्लाज्मा निमोनिया के मरीज,

    भारत में मिले माइकोप्लाज्मा निमोनिया के मरीज, AIIMS में पाए गए इतने पॉजिटिव केस

  • भारत की चीन पर बड़ी साइबर स्ट्राइक,

    भारत की चीन पर बड़ी साइबर स्ट्राइक, देश विरोधी 20 अकाउंट किए डिलीट

Recent Post

  • रुक सकता है भारत-पाकिस्तान का युद्ध!

    रुक सकता है भारत-पाकिस्तान का युद्ध! पाक के विदेश मंत्री इशाक डार ने दिया बड़ा बयान

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से की अपील,

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से की अपील, कहा- ड्रोन वाली जगह न जाएं, जान जोखिम में मत डालें

  • पंजाब में कॉलेजों के लिए शिक्षा मंत्री ने जारी किए निर्देश,

    पंजाब में कॉलेजों के लिए शिक्षा मंत्री ने जारी किए निर्देश, कहा- छात्रों को हॉस्टल छोड़ने के लिए न करें मजबूर

  • भारत-पाक तनाव के बीच 7:30 बजे से बंद होंगी दुकानें,

    भारत-पाक तनाव के बीच 7:30 बजे से बंद होंगी दुकानें, 10 जून तक जारी रहेंगे आदेश

  • जालंधर बस्ती दानिशमंदा पर ड्रोन गिरने वाली खबर निकली फेक,

    जालंधर बस्ती दानिशमंदा पर ड्रोन गिरने वाली खबर निकली फेक, पुलिस ने वायरल वीडियो की बताई सच्चाई

  • ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले सांसद चन्नी,

    ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले सांसद चन्नी, कांग्रेस देश के साथ एकजुट खड़ी

  • बिहार में भीषण हादसा,

    बिहार में भीषण हादसा, बरातियों से भरी बस तृक से टकराई, 3 लोगों की मौ/त

  • DC हिमांशु अग्रवाल की जालंधरवासियों से अपील,

    DC हिमांशु अग्रवाल की जालंधरवासियों से अपील, ड्रोन गिरने वाली जगहों पर न जाएं

  • *भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब में 22 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर

    *भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब में 22 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर देखें लिस्ट

  • दिल्ली को टारगेट कर मिसाइल भेजा,

    दिल्ली को टारगेट कर मिसाइल भेजा, सेना ने सिरसा में ढेर किया, सुबह मिले मिसाइलों के टुकड़े

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY