ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत पर ड्रोन-मिसाइलों से हमला किया जा रहा है। जिसका भारतीय डिफेंस सिस्टम मुहंतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कांग्रेस की पार्टी देश के साथ एकजुट खड़ी हुई है।
देश पर संकट आया, पंजाब के लोग सबसे आगे खड़े
चन्नी ने कहा कि सभी कांग्रेसी फौजी भाईयों के साथ खड़े हुए हैं। जब भी देश पर संकट आया है तो पंजाब के लोग आगे खड़े रहे हैं। आजादी की लड़ाई में पंजाबी सबसे आगे रहे हैं। पंजाबी देश के साथ और देश की खुशहाली के लिए आगे खड़ा है। ऑपरेशन सिंदूर में पंजाबी सबसे आगे खड़े हैं।
आर्मी की वजह देश चैन से सो रहा
सांसद चन्नी ने आगे कहा कि आर्मी के कारण देश के लोग आज अपने घरों में चैन की नींद सो रहे हैं। फौजी भाईयों ने हमेशा हिफाजत की है, जिसके चलते कोई आतंकी देश की तरफ मुंह नहीं कर पाया है। फौजी भाईयों के परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई है।
पंजाब सरकार घायलों की मदद करे
चन्नी से सीएम भगवंत मान से अपील करते हुए कहा कि अगर इस ऑपरेशन सिंदूर में किसी घर पर कोई नुकसान होता तो सरकार पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए आगे आए। पंजाब सरकार आज पंजाब के लोगों के साथ खड़े होकर उनकी हौंसला अफजाई करें और घायलों की उपचार में मदद करें।
लोग पैनिक न हों, ड्रोन के पास न जाएं
चन्नी ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। अगर ड्रोन और मिसाइल के टुकड़े गिरते है तो उससे कोई नुकसान नहीं होता। लोगों से चन्नी ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन के पास जाकर उसे ना देखें। कांग्रेस पार्टी घायलों को हो रहे नुकसान के साथ है। उन्होंने कहाकि घायलों के नुकसान के लिए सरकार उनकी भरपाई करेंगी। वहीं कांग्रेस की ओर से 500 लोगों की वालटिंयर टीम तैयार की गई है। ऐसे में पार्टी की ओर से भी घायल लोगों की मदद की जाएगी।