web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

नेपाल के काठमांडू में Take Off के दौरान प्लेन क्रैश, पठानकोट में देखे गए 7 संदिग्ध, पुलिस ने स्केच किया जारी


नेपाल के काठमांडू में Take Off के दौरान प्लेन क्रैश,
7/24/2024 10:17:02 PM         Kushi Rajput        Plane crashes, Kathmandu Nepal, Pathankot police, Nepal Plane crashes             

गुड मॉर्निंग जी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के बाद कुपवाड़ा में बुधवार सुबह आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों के जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। पठानकोट में 7 संदिग्ध लोग एक साथ देखे गए। सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ओडिशा के बालासोर इलाके में बुधवार तड़के 4 बजे 10 गांव खाली कराए गए हैं। इन गांवों से 20 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों (शेल्टर) पर भेजा गया है। अमृतसर के दौरे पर पहुंचे गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित का काफिला हादसे का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल का काफिला पुल मौरां की तरफ से घरिंडा की ओर आ रहा था। 

बीते दिन की बड़ी खबरें

पठानकोट में देखे गए 7 संदिग्ध

पठानकोट में 7 संदिग्ध लोग एक साथ देखे गए। सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ये संदिग्ध फंगटोली नाम के एक गांव में देखे गए हैं। जहां हडकंप मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर  

ओडिशा के बालासोल में DRDO करेगा मिसाल परीक्षण

ओडिशा के बालासोर इलाके में बुधवार तड़के 4 बजे 10 गांव खाली कराए गए हैं। इन गांवों से 20 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों (शेल्टर) पर भेजा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि बालासोर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) एक अत्याधुनिक लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है।   पढ़ें पूरी खबर  

सरकार तुहाड़े द्वार' के तहत सीएम मान जालंधर स्थित आवास पर सुन रहे लोगों की समस्याएं

जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज और कल दो दिन के दौरे पर है। वहीं कैंट स्थित दीपनगर में घर पर जनता दरबार लगाया है। जहां वह लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर  

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के काफिले के साथ हादसा

अमृतसर के दौरे पर पहुंचे गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित का काफिला हादसे का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल का काफिला पुल मौरां की तरफ से घरिंडा की ओर आ रहा था। पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में गैंगस्टर लॉरेंस के नाम पर कारोबारी से 25 लाख मांगे

पंजाब में गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं अब जालंधर से एक ओर मामला सामने आया है। फिल्लौर के आढ़ती और कारोबारी को फिरौती की कॉल आई है। पढ़ें पूरी खबर  

नेपाल के काठमांडू में Take Off के दौरान प्लेन क्रैश

नेपाल में फिर एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। इस बार राजधानी काठमांडू में विमान क्रैश हुआ है। 18 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर   

जालंधर में कार से 19.50 लाख रुपए कैश समेत 3 लोग गिरफ्तार 

जालंधर में नाकाबंदी के दौरान पर कार से 19.50 लाख रुपए के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फिल्लौर पुलिस ने ये कामयाबी हासिल की है। आरोपी फिरोजपुर कैंट के रहने वाले थे। रात करीब 11 बजे पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में दो जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के बाद कुपवाड़ा में बुधवार सुबह आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों के जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर 


Aaj Ka Panchang

25 जुलाई 2024 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और शोभना योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 12:00 से 12:54 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 14:08 -15:49 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। 

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, जो आपकी व्याकाग्रता को बढ़ाएंगे। आपका रुका हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का सहयोग और समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके सामने कुछ नई चुनौतियां रहेगी, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे और समाज में आपको एक नई पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी पुरस्कार के मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए वाणी व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आपको कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको किसी से किए हुए वादे को समय रहकर पूरा करना होगा। संतान आपकी लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कुछ बड़े सदस्य की ओर से आपको कोई भेंट मिल सकती है। आपकी सोच से आपके काफी काम पूरे होंगे। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। माता जी को  कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ सोच विचार कर रहे थे, तो आप उन बदलावों को कर सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके काम लटकाने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको वाद-विवाद से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, जो लोग लोहे का काम करते हैं, उनको अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा, जो आपको खुशी देगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। विद्यार्थी किसी नौकरी की तैयारी के लिए कोई कोचिंग कर सकते हैं। आपको संतान के करियर को लेकर तनाव रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से कानून में चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आप नौकरी को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में तलाश करेंगे, उनमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी। आपको अकस्मात कुछ धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपको अपने दैनिक खर्च करने में कोई समस्या नहीं आएगी। आप अपनी माता-पिता से किसी योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो वह उसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको बिजनेस के कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उन पर विराम लग सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में आपसी सामंजस्य से न रहने के कारण लड़ाई झगड़ा बढ़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने इनकम के सोर्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोग पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपकी संतान को शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो जातक विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपको किसी निवेश को करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मश्वरा करना बेहतर रहेगा। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यक्षेत्र में काफी कुछ पा सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने खान-पान पर सावधानी बरतें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर जागरूक होना होगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपने घर बाहर की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आप तनाव को अपने ऊपर हावी होने ना दें। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या होगी। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर रखें ताकि कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान ना कर सके। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई नुकसान हो सकता है।

'Plane crashes','Kathmandu Nepal','Pathankot police','Nepal Plane crashes'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • अफ्रीकी देश के उपराष्ट्रपति का प्लेन क्रैश,

    अफ्रीकी देश के उपराष्ट्रपति का प्लेन क्रैश, पत्नी समेत 9 की मौ+त

  • नेपाल के काठमांडू में Take Off के दौरान प्लेन क्रैश,

    नेपाल के काठमांडू में Take Off के दौरान प्लेन क्रैश, पठानकोट में देखे गए 7 संदिग्ध, पुलिस ने स्केच किया जारी

Recent Post

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

  • पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका,

    पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका, लोगों ने यात्रा पर लगाया ब्रेक

  • Blackout को लेकर जालंधर मेयर विनीत धीर ने जारी की एडवाइजरी,

    Blackout को लेकर जालंधर मेयर विनीत धीर ने जारी की एडवाइजरी, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

  • भारत-पाक तनाव: अमृतसर में लोगों के लिए SGPC की पहल,

    भारत-पाक तनाव: अमृतसर में लोगों के लिए SGPC की पहल, गुरुद्वारों समेत स्कूल-कॉलेज भी रहने के लिए खोले

  • आतंकी हमले को अब Act of War मानेगा भारत,

    आतंकी हमले को अब Act of War मानेगा भारत, सरकार का बड़ा ऐलान

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY