web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

रिंकू और शीतल का बीजेपी में जाना चर्चा में, कुंवर विजय प्रतीप सिंह की नसीहत


रिंकू और शीतल का बीजेपी में जाना चर्चा में,
3/28/2024 9:35:25 AM         Raj        sushil rinku, sheetal angural, ravneet bittu, punjab bjp, aap punjab, kunwar vijay pratap,             

 

मोहाली में वीरवार को पंजाब के उत्पाद शुल्क आयुक्त(Exise Commissioner) व आईएएस अधिकारी वरुण रूजम के घर ईडी ने रेड की। वहीं ईडी की छापेमारी आईएएस अधिकारी राजेश धीमान के आवास पर भी चली। उधर, जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए है। दिल्ली में शाम 4 बजे दोनों ने पार्टी ज्वाइन की। तो वहीं सीएम भगवंत सिंह मान का बयान आया। उनके बयान के बाद कुंवर विजय प्रताप ने भी एक पोस्ट शेयर की। जालंधर में रिंकू और अंगुराल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया। ईडी हिरासत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है।

पंजाब की खबरें

सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल BJP में शामिल

जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए है। दिल्ली में आज शाम 4 बजे दोनों ने पार्टी ज्वाइन की। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में सियासी घमासान! सीएम मान का बयान आया

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सीएम मान का बयान आया है। पढ़ें पूरी खबर...

भाजपा का अगला टारगेट बड़ा आप नेता

लगातार दो दिन पंजाब में दो सांसदों और एक विधायक को पार्टी ज्वाईन करवाने के बाद बीजेपी का अगला टारगेट आम आदमी पार्टी का बड़ा नेता हो सकता है। चर्चा है कि उक्त नेता पर शराब घोटाले और ईडी का दबाव बनाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर 

सुशील रिंकू तो गए लोकसभा चुनाव लड़ने

पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील रिंकू ने आखिरकार भाजपा जॉइन कर ली है। पार्टी के एकमात्र लोकसभा सदस्य की पिछले कई दिनों से भाजपा में जाने की अटकलें लग रही थीं। उनके साथ जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल ने भी भाजपा जॉइन की है। पढ़ें पूरी खबर 

आप सांसद रिंकू व विधायक शीतल के खिलाफ प्रदर्शन

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में दामन थाम लिया है। वहीं जालंधर में इन दोनों नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

कुंवर विजय प्रताप की नसीहत, आख़िर कहीं तो चूक हुई है

अमृतसर से आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के पार्टी छोड़ने के बाद एक ट्वीट कर आला लीडरशिप की कारगुजारी पर सवाल उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब के 2 IAS अधिकारियों के घर ईडी की रेड 

मोहाली में पंजाब के उत्पाद शुल्क आयुक्त(Exise Commissioner) व आईएएस अधिकारी वरुण रूजम के घर ईडी ने रेड की है। वहीं ईडी की छापेमारी आईएएस अधिकारी राजेश धीमान के आवास पर भी चल रही है, जो वर्तमान में फिरोजपुर में डीसी के पद पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

क्या है अमरूद घोटाला , पंजाब में ED ने क्यों मारा छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार सुबह चंडीगढ़ में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वरुण रूजम के घर पर छापेमारी की है। वह पंजाब के उत्पाद शुल्क और कराधान आयुक्त हैं। सूत्रों के मुताबिक ये छापेमारी अमरूद बाग घोटाला मामले में हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

देश की खबरें

ED कस्टडी में सीएम केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी

ईडी हिरासत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार उनका शुगर लेवल लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में आप नेता के घर ईडी की रेड

दिल्ली में लगातार प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की छापेमारी जारी है। अब ईजी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपक सिंघला के घर रेड जारी है। पढ़ें पूरी खबर

शराब घोटाले का पैसा कहां है, इसका ख़ुलासा कल कोर्ट में होगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी और राउज एवेन्यू कोर्ट के रिमांड के फैसले को चुनौती दी है। वहीं केजरीवाल की पत्नि सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की उन्होंने कहा कि So Called शराब घोटाले का पैसा कहां है। पढ़ें पूरी खबर 

जम्मू-कश्मीर पुलिस कानून-व्यवस्था संभालेगी- अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर की पुलिस कानून-व्यवस्था संभालेगी और धीरे-धीरे सेनाएं हटा ली जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी हुक्का बार में पकड़े गए

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच ने फोर्ट इलाके में एक हुक्का पार्लर में छापेमारी की थी। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने नहीं दी जमीन

चंडीगढ़ में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए बार-बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी पंजाब की ओर से मेट्रो डिपो बनाने के लिए न्यू चंडीगढ़ में 21 एकड़ जमीन नहीं दी गई है। पढ़ें पूरी खबर 

आज का पंचांग

26 मार्च 2024 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:55-12:43 तक रहेगा। राहुकाल 15:21 − 16:52 तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे।

आज का राशिफल

मेष राशि- जीवन आनंददायक रहेगा। थोड़ा  मन सुधार की तरफ रहेगा। प्रेम, संतान में दूरी के बावजूद भी कुछ न कुछ नयापन रहेगा। व्यापार सही रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। प्रेम, संतान में थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- लिखने-पढ़ने के लिए उचित समय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा लेकिन मन भावुक रहेगा। मन व्यतीत रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कर्क राशि- झगड़े-झंझट मोल न लें। घरेलू झगड़ो को, कलह को शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य थोड़ा सुधार की तरफ। प्रेम, संतान की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि- एक ऊर्जा बनी रहेगी। ये ऊर्जा व्यापारिक होगी। स्वास्थ्य थोड़ा अभी नरम-गरम बना हुआ है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। कुटुंब की संख्या बढ़ेगी लेकिन पुराने मित्रों से झगड़े होने के भी संकेत हैं, इसलिए जुबान नियंत्रित रखिएगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

तुला राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। जिस चीज की जरुरत होगी उस वस्तु की उपलब्धता होगी। नीली वस्तु पास रखें। 

वृश्चिक राशि- मन अप्रसन्न रहेगा। खिन्नता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय। पार्टनरशिप में उलझिएगा मत। पार्टनर से झगड़ा मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- यात्रा लाभान्वित करेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम,संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नए व्यापार की शुरुआत होगी। पुराने व्यापार का विस्तार हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- अभी भी परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। वाहन थोड़ा धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

'sushil rinku','sheetal angural','ravneet bittu','punjab bjp','aap punjab','kunwar vijay pratap',''
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

  • चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट:

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट: वॉर्नर की 61वीं फिफ्टी, धुल भी पवेलियन लौटे; दिल्ली 84/4

  • आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स':

    आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स': टॉप-4 से फाइनल तक पहुंचना जानते हैं दोनों; गुजरात को फिर भी फाइनल में देखना चाहूंगा

  • IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान:

    IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान: आज क्वालिफाई हो सकती हैं चेन्नई और लखनऊ; कोलकाता के लिए करो या मरो मैच

Recent Post

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

  • पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका,

    पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका, लोगों ने यात्रा पर लगाया ब्रेक

  • Blackout को लेकर जालंधर मेयर विनीत धीर ने जारी की एडवाइजरी,

    Blackout को लेकर जालंधर मेयर विनीत धीर ने जारी की एडवाइजरी, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

  • भारत-पाक तनाव: अमृतसर में लोगों के लिए SGPC की पहल,

    भारत-पाक तनाव: अमृतसर में लोगों के लिए SGPC की पहल, गुरुद्वारों समेत स्कूल-कॉलेज भी रहने के लिए खोले

  • आतंकी हमले को अब Act of War मानेगा भारत,

    आतंकी हमले को अब Act of War मानेगा भारत, सरकार का बड़ा ऐलान

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY