ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा में बीती शाम बाइक पर आए दो अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने एक व्यक्ति गोलियां चला दी। गोली लगने के कारण व्यक्ति जख्मी हो गया है और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जख्मी की व्यक्ति की पहचान परमजीत सिंह वासी गांव भाखडियानां के रूप में हुई है।
मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी रुपिंदर भट्टी ने बताया कि परमजीत सिंह नाम के व्यक्ति को गोलियां मारी गई है और सिविल अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। शुरूआती जांच में मामला संपत्ति को लेकर विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह सिर्फ प्रारंभिक जांच हैं।
उन्होंने बताया कि गोलीकांड में शामिल अज्ञात नकाबपोश हमलावरों के बारे में पुलिस को मौके से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और पुलिस की टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की जांच कर रही हैं। आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।