गुड मॉर्निंग जी।
आज है धनतेरस का त्योहार
SHO भूषण कुमार कीमती भगत ने लगाए गंभीर आरोप
SHO भूषण कुमार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कीमती भगत ने भूषण कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पीड़िता की मां के साथ गलत बर्ताव किया। पूरा पढ़ें
DIG हरचरण भुल्लर न्यायिक हिरासत में
CBI कोर्ट ने रिश्वत लेने के मामले में रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूरा पढ़ें
Chandigarh Hit & Run Case आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़ पुलिस ने आखिरकार उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी लाल रंग की थार ने दो दिन पहले दो सगी बहनों को कुचल दिया था। पूरा पढ़ें
कनाडा में पंजाबी नौजवान की हुई मौत
कनाडा से एक दुखदायी खबर सामने आई है, जहां एक पंजाबी नौजवान की मौत हो गई है। पूरा पढ़ें
अमृतसर एयरपोर्ट से 2 यात्री गिरफ्तार
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रेवेन्यू खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने की तस्करी कर रहे दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। पूरा पढ़ें
जालंधर में SHO और निहंगों में गहमागहमी
जालंधर थाना 8 के बाहर निहंग जत्थेबंदियों और एसएचओ यादविंदर में तीखी नोक-झोंक हो गई। पूरा पढ़ें
राजवीर जवंदा एक्सीडेंट मामले में पुलिस का खुलासा
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की आकस्मिक मौत को लेकर बना हुआ सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। पूरा पढ़ें
DIG हरचरण भुल्लर की कोर्ट में पेशी
पंजाब रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए को आज CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूरा पढ़ें
पंजाब में AAP MLA की कार का हुआ एक्सीडेंट
पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी का कार एक्सीडेंट हो गया है। पूरा पढ़ें
दिवाली से पहले ट्रेन यात्रियों को बड़ा झटका
दिवाली और धनतेरस से ठीक पहले रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
18 अक्तूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43-12:28 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:15-10:40मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। कोई नई स्किल सीखने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी होगी। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप से मुनाफा होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
वृषभ राशि
आज आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए, वरना इसका प्रभाव सेहत पर पड़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मविश्वास पहले से ज्यादा होगा। हालांकि आज आप छोटी-छोटी चीजों पर खर्च कर सकते हैं, जिससे परेशानी हो सकती है। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी।
मिथुन राशि
आज आपकी एनर्जी ज्यादा रहेगी, जिससे आप जरूरी कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। आपका धन बेकार की चीजों पर खर्च हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। अगर आप धन संचय करना चाहते हैं, तो एक आर्थिक प्लान बनाकर चलें। माता-पिता का साथ मिलेगा।
कर्क राशि
आज आपकी सेहत में सुधार होगा। धन के बचाने में सफल रहेंगे। आज किसी भाई-बहन की मदद करने की जरूरत पड़ सकती है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको लवर का सहयोग मिलेगा। ऑफिस की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश में तनाव आपके दिमाग पर छा सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
सिंह राशि
आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। अपने उत्साह पर काबू रखें। धन की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा से रोमांटिक रिलेशनशिप को बढ़ावा मिलेगा। नए प्रोजेक्ट या किसी महत्वपूर्ण काम को करने के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
कन्या राशि
आज आपकी लाइफस्टाइल में बदलाव करने से सेहत अच्छी हो सकती है। आज आपको अपने पैसों को संभालकर रखने में परेशानी हो सकती है। बेकार की चीजों पर खर्च करने से बचें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
तुला राशि
आज आपको अपने धैर्य पर काबू रखना चाहिए। आज किसी करीबी दोस्त की मदद से कुछ करोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है। प्यार और रोमांस आपको ख़ुशमिजाज रखेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज फैसले को सोच-समझकर कर लें। आपका कोई पुराना दोस्त आपके जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकता है।
वृश्चिक राशि
आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति का दखल रिश्तों में परेशानी ला सकता है। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। यात्रा से लाभ के संकेत हैं। कारोबारियों को आज मुनाफा होगा, जिससे व्यापार विस्तार करने में आसानी होगी।
धनु राशि
आज आप जीवनसाथी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकते हैं। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने नहीं दें। आज रोमांस की स्थिति अच्छी रहेगी। काम के बोझ के बावजूद भी आप अपने कार्यस्थल पर एनर्जेटिक बने रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मकर राशि
आज सिंगल जातकों की लाइफ में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आप अपने वर्कप्लेस पर एनर्जेटिक बने रह सकते हैं, जिसे सीनियर्स भी नोटिस करेंगे। आज आप पार्टनर के किसी राज को जानकार परेशान हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप मिल सकती है।
कुंभ राशि
आज आपको जीवनसाथी की सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। अप्रत्याशित मुनाफे के जरिए आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपकी फिजूलखर्ची घर में तनाव पैदा कर सकती है। आप एक्स्ट्रा कामों को निपटाने के लिए आज का दिन चुन सकते हैं। काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी।
मीन राशि
आज आपको कई स्रोतों से धन लाभ होगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अपने काम और प्राथमिकताओं पर फोकस करें। आज जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। व्यापार में विस्तार के योग हैं। नौकरी पेशा करने वालों को ग्रोथ के अवसर मिल सकते हैं।