web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

सिंघम अगेन में स्पेशल टास्क फोर्स के ऑफिसर ACP सत्या का निभाएंगे रोल टाइगर श्रॉफ , रोहित शेट्टी ने टाइगर का पहला लुक किया जारी


सिंघम अगेन में  स्पेशल टास्क फोर्स के ऑफिसर ACP सत्या का  निभाएंगे  रोल टाइगर श्रॉफ ,
10/19/2023 4:15:52 PM         Raj        Tiger Shroff , role, Special Task Force officer , ACP Satya , Singham Again , Rohit Shetty , released              

खबरिस्तान नेटवर्क। अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार के बाद अब रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन में कई बड़े सितारे जुड़ रहे हैं। दीपिका पादुकोण के बाद अब टाइगर श्रॉफ भी फिल्म में पुलिस वाले का दमदार रोल निभाने वाले हैं। इस अनाउंसमेंट के साथ ही रोहित शेट्टी ने टाइगर का पहला लुक जारी कर दिया है। कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन और करीना कपूर लीड रोल में हैं, जिनके साथ फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो चुकी है।

फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टाइगर श्रॉफ की 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर ACP सत्या से। एक सच की तरह अमर। तुम्हारा हमारी टीम में स्वागत है टाइगर। सामने आई पहली तस्वीर में टाइगर श्रॉफ पुलिस का बेल्ट थामे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो पुलिस की सैंडो में गन थामे दिखे हैं। तीसरी तस्वीर में शर्टलेस पुलिसवाले बनकर वो बेहद इंटेंस दिखे हैं।

इसके पहले रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिवील किया था। फर्स्ट लुक में दीपिका पुलिस की वर्दी में बेहद खतरनाक लग रही थीं। जहां एक तस्वीर में वे हाथ में गन पकड़े मुस्कुरा रही थीं, वहीं दूसरी तस्वीर में वे गुंडों को मारती दिख रही थीं। फिल्म में दीपिका पुलिस ऑफिसर शक्ति शेट्टी का रोल प्ले करेंगी। रोहित ने दीपिका के इस किरदार को इंट्रोड्यूस करते हुए लिखा था, ‘नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी.. मिलिए हमारे कॉप यूनिवर्स की सबसे क्रूर और हिंसक ऑफिसर से.. शक्ति शेट्टी... मेरी लेडी सिंघम... दीपिका पादुकोण से।’

रोहित की इस पोस्ट पर दीपिका के हस्बैंड रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। रणवीर ने लिखा, 'आली रे आली...।' बता दें कि रोहित इससे पहले चेन्नई एक्सप्रेस में भी दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके हैं।

25 करोड़ में शूट हो रहा है क्लाइमैक्स

सिंघम अगेन की तो इसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। रोहित पहले इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित ने फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस पर भारी भरकम अमाउंट खर्च किया है। वो 25 करोड़ रुपए की लागत से इसके क्लाइमैक्स को लार्ज स्केल पर हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूट कर रहे हैं।

सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के तीनों हीरो अजय, अक्षय और रणवीर एक साथ नजर आएंगे। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम थी, जिसे 2011 में रिलीज किया गया था। इसमें अजय देवगन ने पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम का रोल प्ले किया था। इसकी सीक्वल फिल्म सिंघम रिटर्न 2014 में रिलीज हुई थी, जिसकी तीसरी फिल्म 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है।

इस कॉप यूनिवर्स की दूसरी फ्रैंचाइजी सिंबा थी, जिसमें रणवीर सिंह ने इंस्पेक्टर संग्राम भलेराव का रोल प्ले किया था। वहीं 2021 में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार ने DCP वीर सूर्यवंशी का रोल निभाया था। सिंघम अगेन से पहले सूर्यवंशी में भी रोहित की कॉप यूनिवर्स के तीनों ऑफिसर साथ नजर आ चुके हैं।

करीना कपूर की रोहित शेट्टी के साथ सिंघम रिटर्न चौथी फिल्म

7 अक्टूबर को करीना कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू करने की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने एक एक्शन सीन की झलक दिखाई थी, जिसमें एक कार हवा में उड़ती दिख रही है। तस्वीर के साथ करीना ने लिखा, क्या मुझे बताने की जरूरत है कि मैं किसके लिए शूटिंग कर रही हूं। ये मेरे फेवरेट डायरेक्टर हैं। ये मेरी उनके साथ चौथी फिल्म है, लेकिन जाहिर है कि आखिरी नहीं है। रेडी स्टेडी गो.. रोहित शेट्टी।

करीना की पोस्ट में रणवीर सिंह ने कमेंट कर लिखा, ‘ये मेरी भी उनके साथ चौथी फिल्म है और आपके साथ पहली।’

'Tiger Shroff','role','Special Task Force officer','ACP Satya','Singham Again','Rohit Shetty','released'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • सिंघम अगेन  में टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर विलेन के रोल में आ सकते हैं  नजर  ,

    सिंघम अगेन में टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर विलेन के रोल में आ सकते हैं नजर , 25 करोड़ में शूट होगा सिंघम-3 का क्लाइमैक्स

  • सिंघम अगेन में  स्पेशल टास्क फोर्स के ऑफिसर ACP सत्या का  निभाएंगे  रोल टाइगर श्रॉफ ,

    सिंघम अगेन में स्पेशल टास्क फोर्स के ऑफिसर ACP सत्या का निभाएंगे रोल टाइगर श्रॉफ , रोहित शेट्टी ने टाइगर का पहला लुक किया जारी

  • टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म गणपत ,

    टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म गणपत , दो दिन में 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई गणपत

  • रोहित शेट्टी ने शेयर किया सिंबा का लुक  ,

    रोहित शेट्टी ने शेयर किया सिंबा का लुक , पोस्टर में दहाड़ते हुए दिखे रणवीर सिंह

  • रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार का सिंघम अगेन  का लुक किया रिवील ,

    रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार का सिंघम अगेन का लुक किया रिवील , हेलीकॉप्टर से जंप करते नजर आए एक्टर

  • तबाही मचाने आ रहे है सिंघम अगेन  के मोस्ट अवेटेड कैरेक्टर अजय देवगन,

    तबाही मचाने आ रहे है सिंघम अगेन के मोस्ट अवेटेड कैरेक्टर अजय देवगन, एक्टर का फर्स्ट लुक आया सामने

  • टाइगर- जान्हवी की जोड़ी ‘डेडली’ में दिखेगी पहली बार,

    टाइगर- जान्हवी की जोड़ी ‘डेडली’ में दिखेगी पहली बार, ये एक्टर बनेंगे विलेन

  • Tiger Shroff Birthday हॉलीवुड ऑडिशन में फेल हो गए टाइगर,

    Tiger Shroff Birthday हॉलीवुड ऑडिशन में फेल हो गए टाइगर, 10 साल में दी सिर्फ 1 ब्लॉकबस्टर

  • दो बड़े स्टार्स के बीच टाइगर ने दिखाई फ्लेक्सिबिलिटी,

    दो बड़े स्टार्स के बीच टाइगर ने दिखाई फ्लेक्सिबिलिटी, BMCM में अक्षय-सुकुमारन से पीछे नहीं रहे

  • रोहित शेट्टी ने  दीपिका पादुकोण का 'लेडी सिंघम' लुक किया शेयर,

    रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण का 'लेडी सिंघम' लुक किया शेयर, बोले- मेरी रील और रियल लाइफ की हीरो

Recent Post

  • पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान,

    पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान, भारत को भुगतना होगा खामियाजा

  • जालंधर में Blackout नहीं,

    जालंधर में Blackout नहीं, एहतियात के तौर पर लाइटें बंद की गईं - DC हिमांशु अग्रवाल

  • पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर,

    पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में हैवी फायरिंग

  • पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा,

    पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, पंजाब के कई जिलों में फिर हुआ ब्लैकआउट

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY