web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

बेटी की मौत से परिवार वाले गुस्साए, ससुराल वालों को घर में बंद कर लगा दी आग, 2 की मौ+त


 बेटी की मौत से परिवार वाले गुस्साए,
3/19/2024 1:33:56 PM         Kushi Rajput        daughter death, Prayagraj news, Family members angry              

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बेटी की मौत के बाद के मायके वालों ने सास-ससुर को घर में जिंदा जला दिया। दरअसल, सोमवार को घरवालों को पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके वाले ससुराल में पहुंच गए।  इस दौरान बेटी की  लाश फंदे से लटक रही थी। जिसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ बेटी की हत्या कर उसका शव लटकाने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और विवाद हुआ।  

घटना से मचा हड़कंप

देखते-देखते काफी लोग जुट गए। बेटी की लाश को घर के बाहर निकाला और बेटी के सास-ससुर समेत 5 लोगों को घर में बंद कर दिया और आग लगा दी। आग लगने की सूचना पर पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर  पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और रेस्क्यू किया। इस दौरान पुलिस को घर से ससुराल पक्ष के 2 शव मिले हैं। फिलहाल इस घटना से प्रयागराज में हड़कंप मच गया है। 

3 फरवरी को हुई थी अंशिका और आशु की शादी

मिली जानकारी के मुताबिक,  धूमनगंज के झलवा की रहने वाली आंशिका केसरवानी की शादी मुट्‌ठीगंज के अंशु के साथ 13 फरवरी  2023 के दिन हुई थी।   मंगलवार रात अंशिका का शव ससुराल में रस्सी के फंदे से लटका मिला।  ससुराल पक्ष की तरफ से बताया गया कि आंशिका ने सुसाइड कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले भी ससुराल पहुंच गए और उन्होंने बेटी की हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही मायके पक्ष का कहना था कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही ससुराल में परेशान किया जा रहा था। 

मायके वालों ने घर में लगाई आग 

बेटी की मौत के बाद ससुराल वालों और मायके वालों के बीच विवाद हो गया और मारपीट तक होने लगी। देखते देखते ये हंगामा काफी बढ़ गया। इसी बीच मायके वालों ने ससुराल वालों को उनके अपने ही घर में बंद कर दिया और घर में आग लगा दी। 

बताया जा रहा है कि घर के नीचे फर्नीचर की भी दुकान थी। जिसके कारण आग आग पलभर में ही फैल गई और ससुराल वालें अंदर फंस गए। 

सास-ससुर के मिले शव 

मौके पर फोर्स पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इस दौरान अंशिका के परिवार वाले रोते-बिलखते रहे। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें हटाया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसी बीच पुलिस ने अंशिका का शव भी कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस को घर से 2 शव मिले। एक शव अंशिका की सास का था तो दूसरा शव अंशिका के ससुर का था। 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे जानकारी मिली की अंशिका केसरवानी ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद मायके और ससुराल पक्ष में विवाद हो और मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष को घर में बंद कर आग लगा दी। इस दौरान मकान के अंदर से अंशिका के ससुर राजेंद्र केसरवानी और सास शोभा देवी के शव बरामद हुए। मामले की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

'daughter death','Prayagraj news','Family members angry'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  •  बेटी की मौत से परिवार वाले गुस्साए,

    बेटी की मौत से परिवार वाले गुस्साए, ससुराल वालों को घर में बंद कर लगा दी आग, 2 की मौ+त

Recent Post

  • जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल,

    जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल, 2 से अधिक बच्चों पर जुर्माना व वोट रद्द की मांग रखी, देखें Video

  • शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास,

    शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक,

    इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल

  • इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी,

    इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी, इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने शुभमन गिल

  • दिल्ली सरकार का यूटर्न,

    दिल्ली सरकार का यूटर्न, 10-15 साल पुरानी डीजल-पेट्रोल गाड़ियों को मिलेगा तेल

  • सुखना लेक के खोले गए Flood Gate,

    सुखना लेक के खोले गए Flood Gate, चंडीगढ़ वालों के लिए बजी खतरे की घंटी

  • हाईकोर्ट में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की हुई सुनवाई,

    हाईकोर्ट में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की हुई सुनवाई, अग्रिम जमानत पर इस दिन होगा फैसला

  • जिम में एक्सरसाइज करते युवक की हर्ट अटैक से मौ'त,

    जिम में एक्सरसाइज करते युवक की हर्ट अटैक से मौ'त, 170 किलो था वजन

  • जालंधर पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया अरेस्ट,

    जालंधर पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया अरेस्ट, 5 किलो हेरोईन के साथ हथियार किए बरामद

  • बंगा में 9 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड,

    बंगा में 9 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड, तलाक के लिए दबाव बनाता था पति

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY