web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

रिंकू और शीतल के लगे गद्दार के पोस्टर, दोनों के साथ भाजपा निकालेगी रोड शो


रिंकू और शीतल के लगे गद्दार के पोस्टर,
3/29/2024 9:26:32 AM         Raj        sushil rinku, sheetal angural, ravneet bittu, punjab bjp, aap punjab             

आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में गए सांसद सुशील कुमार रिंकू तथा विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ पार्टी वर्करों का गुस्सा लगातार जारी है। देर रात रिंकू और शीतल के खिलाफ शहर में "पंजाब के गद्दार" के पोस्टर लग गए, जिसका भाजपा वर्करों ने विरोध किया है। उन्होंने इन्हें तुरंत हटवाने की मांग की। 

मौके पर पुलिस पहुंची से वर्करों ने कहा कि  तुरंत इन पोस्टरों को उतारा जाए और लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज होगा। बता दें कि गत दिवस आप मंत्रियों तथा वर्करों ने दोनों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं घर के पास लगे उनके सरकारी बोर्ड भी तोड़ दिए थे। वहीं, आज भाजपा की ओर से सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के साथ शहर में रोड शो निकाला जा रहा है।

इसके अलावा बीते दिन सीएम मान एक बार फिर पिता बन गए और केजरीवाल का कोर्ट ने रिमांड बढ़ा दिया। कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने अपना पक्ष खुद रखा। इसकी वीडियो भी वायरल है। 

बीते दिन की पंजाब की खबरें

सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारियां

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बेटी ने जन्म लिया हैं। सीएम मान ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। पढ़ें पूरी खबर 

एमपी रिंकू को लेकर मूसेवाला के पिता ने पूछा

सुशील रिंकू के आप को छोड़ भाजपा ज्वाईन करने पर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जालंधर वासियों से सवाल पूछते हुए तंज कसा है। बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है- अब जालंधर के लोग उन्हें बताएं कि गद्दार कौन है ? पढ़ें पूरी खबर 

डिम्पा ने छोड़ी खडूर साहिब सीट से दावेदारी

पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी से टिकट की दावेदारी छोड़ दी है। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी है।  पढ़ें पूरी खबर 

देश की खबरें

नानकमत्ता गुरुद्वारे के प्रमुख जत्थेदार की गोलियां मारकर ह'त्या

त्तराखंड में सुबह-सुबह दो हमलावरों ने प्रमुख धार्मिक स्थल नानकमत्ता गुरुद्वारे के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी। बाइक से डेरे में पहुंचे दो बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी। पढ़ें पूरी खबर 

Youtube का बड़ा एक्शन, भारत में 22 लाख से ज्यादा वीडियो को हटाया

भारत में यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म्स से भारत के करीब 22 लाख से ज्यादा वीडियो को हटा दिया है और लाखों चैनलों को बैन भी कर दिया है। यूट्यूब का ये बड़ा एक्शन है। पढ़ें पूरी खबर 

रेलवे ने चलाई 8 स्पेशल ट्रेनें

होली के मद्देनजर रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। होली पर काफी बढ़ी संख्या में लोग अपने घरों में होली मनाने के लिए जाते हैं। होली का त्यौहार खत्म हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

ED ने कहा- सीएम कानून से ऊपर नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को ईडी राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट पहुंचने के बाद दिल्ली के सीएम ने कहा कि ये राजनीतिक साजिश है। पढ़ें पूरी खबर...

It will take your 8 minutes but it will show the real face of BJP.

Watch it, share it, spread it
pic.twitter.com/6DwNR28ne3

— Dr Nimo Yadav Commentary (@niiravmodi) March 28, 2024

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की फिर राजनीति में एंट्री

बॉलीवुड एक्टर गोविंदान ने एक बार फिर राजनीति में एंट्री कर ली है। वह गुरुवार(28 मार्च) को एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए है। पढ़ें पूरी खबर...

काम की जानकारी

पंजाब में आज छुट्टी 

पंजाब में कल यानी 29 मार्च को पूरे राज्य में छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, राज्य सरकार ने साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में गुड फ्राइडे (Good Friday) को भी जगह दी है। पढ़ें पूरी खबर...

अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल में बैंक हॉलिडे की लिस्ट (Bank Holiday List) जारी कर दी है। आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

आज का पंचांग

29 मार्च 2024 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:54 − 12:43 तक है।  राहुकाल 10:47 − 12:18 तक रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे।

आज का राशिफल

मेष राशि- व्यावसायिक दृष्टिकोण से अच्छे चल रहे हैं। नौकरी की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी के साथ एक मधुर संबंध बनकर चल रहा है और ये साथ आपको आगे बढ़ा रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विरोधी थोड़े सक्रिय रहेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन थोड़ा दूरी है। व्यापार आपका सही है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। भावुकता में आकर अगर कोई निर्णय आपने लिया तो नुकसान संभव है। प्रेम, संतान मध्यम। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा है। काली मां को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि-  घर में शांतिचित्त रखें और घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं, नहीं तो कलह बढ़ा हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान सही नहीं चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कोई बड़ा रिस्क मत लीजिएगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। 

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। जो भी आपने डिजाइन किया है। जो सोच रखा है, उसको कार्यरुप दें। शुभ समय है। बस स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा चल रहा है। तांबें की वस्तु पास रखें। 

कन्या राशि- धन आगमन हो रहा है, लेकिन मौखिक रूप से कलह भी हो सकती है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें। 

तुला राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं भी जीवन में उपलब्ध होंगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

वृश्चिक राशि- मन चितिंत रहेगा। मानसिक परेशानी में पड़े रहेंगे। रुपये, पैसे की कमी महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता महसूस करेंगे। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धन का आवक बढ़ेगा। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्तोत्र भी बनेंगे। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम, संतान भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कुंभ राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ काम चलने लगेगा। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार ठीक है। हरी  वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बस एक दिन थोड़ा बचकर पार कर लीजिए। सांय काल तक थोड़ा सा ध्यान रखने की जरुरत है। इसके बाद स्थिति सुधार की तरफ जाएगी। प्रेम, संतान में सुधार हो जाएगा। व्यापार में सुधार हो जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा और अभी तक के लिए काली जी की शरण में बने रहें। उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करें, प्रणाम करें। शुभ होगा।

'sushil rinku','sheetal angural','ravneet bittu','punjab bjp','aap punjab'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • पंजाब भाजपा कार्यकारिणी में राकेश राठौड़, राजेश बाघा और KD भंडारी को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

    पंजाब भाजपा कार्यकारिणी में राकेश राठौड़, राजेश बाघा और KD भंडारी को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी ,पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया ऐलान

  • ऑल पार्टी मीटिंग : AAP सांसद सुशील रिंकू का बड़ा बयान

    ऑल पार्टी मीटिंग : AAP सांसद सुशील रिंकू का बड़ा बयान नए सदन में सरकार कुछ नए बदलाव करे

  • चुनाव से पहले AAP पार्टी ने कसी कमर,

    चुनाव से पहले AAP पार्टी ने कसी कमर, इतने हलका इंचार्ज का किया ऐलान, देखें लिस्ट

  • भाजपा ने पंजाब में की नई नियुक्तियां,

    भाजपा ने पंजाब में की नई नियुक्तियां, इसे बनाया जालंधर शहरी का प्रधान

  • भाजपा में जाने की चर्चाओं के बीच अयोध्या पहुंचे सुशील रिंकू,

    भाजपा में जाने की चर्चाओं के बीच अयोध्या पहुंचे सुशील रिंकू, कहा- नई इनिंग की शुरूआत करने जा रहा हूं

  • भाजपा जाने की चर्चाओं के बीच CM मान से सुशील रिंकू की मीटिंग,

    भाजपा जाने की चर्चाओं के बीच CM मान से सुशील रिंकू की मीटिंग, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

  • विनीत जोशी को पंजाब भाजपा के मीडिया विंग की मिली जिम्मेदारी

    विनीत जोशी को पंजाब भाजपा के मीडिया विंग की मिली जिम्मेदारी

  • भाजपा का अगला टारगेट बड़ा आप नेता,

    भाजपा का अगला टारगेट बड़ा आप नेता, आप की नजर युवा भाजपा नेता पर

  • रिंकू और शीतल का बीजेपी में जाना चर्चा में,

    रिंकू और शीतल का बीजेपी में जाना चर्चा में, कुंवर विजय प्रतीप सिंह की नसीहत

  • शीतल ने कहा-तीन महीने से रिंकू के साथ,

    शीतल ने कहा-तीन महीने से रिंकू के साथ, जुटा रहे थे सबूत, आप को बेनकाब करूंगा

Recent Post

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

  • पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका,

    पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका, लोगों ने यात्रा पर लगाया ब्रेक

  • Blackout को लेकर जालंधर मेयर विनीत धीर ने जारी की एडवाइजरी,

    Blackout को लेकर जालंधर मेयर विनीत धीर ने जारी की एडवाइजरी, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

  • भारत-पाक तनाव: अमृतसर में लोगों के लिए SGPC की पहल,

    भारत-पाक तनाव: अमृतसर में लोगों के लिए SGPC की पहल, गुरुद्वारों समेत स्कूल-कॉलेज भी रहने के लिए खोले

  • आतंकी हमले को अब Act of War मानेगा भारत,

    आतंकी हमले को अब Act of War मानेगा भारत, सरकार का बड़ा ऐलान

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY