web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

अगर आपके शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए बॉडी को है डिटॉक्स करने की जरूरत


अगर आपके शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए
10/18/2023 12:22:23 PM         Raj        Health Tips, body detox, detoxification, healthy diet, how to detox body             

शरीर की बाहरी सफाई जितनी जरूरी है, उतना ही शरीर की आंतरिक सफाई महत्वपूर्ण है। शरीर में जमा गंदगी कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में जमा गंदगी को साफ करना या डिटॉक्स करना जरूरी है। जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन, पर्याप्त पानी का सेवन न करना, एक्सरसाइज न करना, संतुलित आहार न लेना जैसी कई गलत आदतें शरीर में गंदगी का कारण बनती हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत कब होती है? या आपको डिटॉक्स कब करना चाहिए? इसका जवाब है कि जब आपके शरीर में विषाक्त पदार्थों की अधिकता हो जाती है तो आपका शरीर कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के जरिए इसका संकेत देता है। 


1. मुंह और शरीर से बदबू आना


अगर आपके मुंह से बदबू आती है या पसीना निकलने के बाद शरीर से गंध आती है तो इसका एक बड़ा कारण आपके शरीर में मौजूद गंदगी है। जब आपके शरीर में बहुत अधिक विषाक्त पदार्थ इकट्ठा हो जाते हैं तो आपको बहुत अधिक पसीना आता है। साथ ही सांस भी बदबूदार आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब शरीर से गंध निकलती है तो यह आपके भीतर से शुद्ध करने का काम करती है। आपने अक्सर देखा होगा कि कई बार आपको बहुत अधिक पसीना आता है, क्योंकि उस दौरान आपका शरीर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने की कोशिश करता है। अगर आप भी अक्सर इसका सामना करते हैं तो समझ लीजिए कि आपके शरीर को अब डिटॉक्स की जरूरत है।


2. पेट खराब होना


पेट फूलना, अपच, पेट में गैस और कब्ज आदि समस्याओं से लोग आए दिन परेशान रहते हैं। लेकिन यह एक संकेत हो सकता है कि आपको डिटॉक्स की जरूरत है। क्योंकि आंतों में जमा गंदगी और विषाक्त पदार्थ आपके पाचन को खराब करते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बनते हैं। अगर आपका पेट खराब है या पाचन संबधी समस्याओं का बार-बार सामना कर रहे हैं तो आपको अपने शरीर को डिटॉक्स करना चाहिए।


3. शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ना


यह समस्या महिलाओं के साथ में अधिक होती है। महिलाएं मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं का सामना बहुत अधिक करती हैं। क्योंकि जब शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए तेज मेटाबॉलिज्म होना बहुत जरूरी है। हार्मोन्स असंतुलन के कारण महिलाएं अनियमित पीरियड्स, पीएमएस और पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन जैसी समस्याओं का भी सामना करती हैं। इसलिए शरीर में हार्मोन्स के संतुलन के लिए शरीर डिटॉक्स जरूर करें।


4. हर वक्त थकान महसूस होना


अगर आपको पर्याप्त नींद लेने के बाद भी दिनभर नींद आती रहती है, थकान का एहसास होता रहता है, तो यह संकेत है कि आपको है बॉडी डिटॉक्स करने की जरूरत। 


5. चेहरे पर मुंहासे निकलना और स्किन पर रैश होना


अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगी है, तो ये भी संकेत हैं कि शरीर में गंदगी जमा हो रही है। जब ब्लड में विषाक्त पदार्थ होने लगते हैं, तो कील- मुंहासे, दाने, चकत्ते, दाग-धब्बे हमेशा ही चेहरे पर होते रहते हैं। आपके स्किन पर पिंपल्‍स, रैश, दानें आदि हो रहे हैं, तो आप समझ जाएं कि आपके शरीर को डिटॉक्‍स की ज़रूरत है। इसके अलावा, खाने में दिक्क्त होना, सर्दी लगना, लोअर बैक पेन होना, वजन तेजी से कम होना आदि भी इस के लक्षण माने जा सकते हैं।


6. ब्रेन फॉग की समस्‍या


अगर आपको अचानक याद्दाश्त से जुड़ी समस्या लग रही है या ध्यान केंद्रित करने में समस्‍या आती है, तो ऐसा बॉडी टॉक्सिन की वजह से भी हो सकता है। ब्लड में टॉक्सिन पदार्थ बनने से दिमाग में न्यूरोट्रांसमिशन प्रभावित होती है और ब्रेन फॉगिंग की समस्‍या होने लगती है।


शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के तरीके - 


- पसीना बहाएं। जब आपके शरीर से पसीना निकलता है तो यह त्वचा के रोमछिद्रों के जरिए शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है। कोशिश करें कि आप रोजाना 30-45 मिनट टहलें, दौड़ें या कोई भी शारीरिक गतिविधि करें जिससे आपके शरीर से पसीना निकले।


- आप प्रतिदिन कम से कम 3 लीटर पानी पियें। साथ ही तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। क्योंकि मूत्राशय के जरिए भी आपके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। आप जितना अधिक तरल पदार्थों का सेवन करेंगे उतना टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे।


- ऐसे पदार्थों का अधिक सेवन करें जो आपके पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही आपको पेट में गैस, कब्ज और अपच की समस्या से बचाते हैं। आप छाछ, दही, फर्मेंटेड फूड्स जैसे प्रोबायोटिक्स को डाइट में शामिल करें।


- सांस संबंधी व्यायाम करने से शरीर में अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में मदद मिलती है। साथ ही यह आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। ये एक्सरसाइज शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती हैं और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती हैं।


-  अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए। प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है, जो आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए जरूरी है।


- फल और सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। यह आपके पाचन और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से  गट माइक्रोफ्लोरा  बढ़ते हैं, जिससे आंतों की अच्छी सफाई होती है और पेट की समस्याएं दूर रहती हैं।


- अच्छी और पर्याप्त नींद लेना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसलिए कोशिश करें कि 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें। यह आपके माइंड को डिटॉक्स करने के लिए बहुत जरूरी है। 

'Health Tips','body detox','detoxification','healthy diet','how to detox body'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • ਦਿਲ ਦੀਆਂ ਬਿਮਾਰੀ ਕਾਫੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹਨ ਦਿਲ ਦੀ ਬੀਮਾਰੀ ਦੇ ਲੱਛਣ

    ਦਿਲ ਦੀਆਂ ਬਿਮਾਰੀ ਕਾਫੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹਨ ਦਿਲ ਦੀ ਬੀਮਾਰੀ ਦੇ ਲੱਛਣ

  • ਖਾਣ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਚਮੜੀ ਦੀਆ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ 'ਚ ਮਦਦ ਕਰਦਾ ਹੈ ਟਮਾਟਰ, ਜਾਣੋ ਇਸ ਦੇ ਫਾਇਦੇ

    ਖਾਣ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਚਮੜੀ ਦੀਆ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ 'ਚ ਮਦਦ ਕਰਦਾ ਹੈ ਟਮਾਟਰ, ਜਾਣੋ ਇਸ ਦੇ ਫਾਇਦੇ

  • ਦੇਸ਼ ਦੀ 47 ਫੀਸਦੀ ਆਬਾਦੀ  ਪੀੜਤ ਹੈ Vitamin B12 ਦੀ ਕਮੀ ਤੋਂ, ਜਾਣੋ ਇਹ ਦੇ ਕੀ ਲੱਛਣ ਹੈ

    ਦੇਸ਼ ਦੀ 47 ਫੀਸਦੀ ਆਬਾਦੀ ਪੀੜਤ ਹੈ Vitamin B12 ਦੀ ਕਮੀ ਤੋਂ, ਜਾਣੋ ਇਹ ਦੇ ਕੀ ਲੱਛਣ ਹੈ

  • क्या आप जानते हैं घी ज्यादा खाने से शरीर को हो सकता है नुकसान

    क्या आप जानते हैं घी ज्यादा खाने से शरीर को हो सकता है नुकसान

  • मजबूत इम्यूनिटी के लिए अपनाएं ये आदतें,

    मजबूत इम्यूनिटी के लिए अपनाएं ये आदतें, बॉडी रहेगी हेल्दी

  • क्या आप जानते हैं कुकिंग के ये तरीके खाने को बनाते हैं अनहेल्दी,

    क्या आप जानते हैं कुकिंग के ये तरीके खाने को बनाते हैं अनहेल्दी, घर पर खाना बनाते हुए रखें ध्यान

  • क्या आप जानते हैं 9-1 रूल के बारे में,  हेल्दी रहना है तो

    क्या आप जानते हैं 9-1 रूल के बारे में, हेल्दी रहना है तो इसे आज से ही फॉलो करें

  • दही चावल खाने के हैरान करने वाले फायदे,

    दही चावल खाने के हैरान करने वाले फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल

  • अगर आपके शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए

    अगर आपके शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए बॉडी को है डिटॉक्स करने की जरूरत

  • कोविड से संक्रमित हो चुके हैं, तो एक-दो साल रनिंग-वर्क आउट न करें,

    कोविड से संक्रमित हो चुके हैं, तो एक-दो साल रनिंग-वर्क आउट न करें, हार्ट अटैक से बचे रहेंगे

Recent Post

  • पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान,

    पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान, भारत को भुगतना होगा खामियाजा

  • जालंधर में Blackout नहीं,

    जालंधर में Blackout नहीं, एहतियात के तौर पर लाइटें बंद की गईं - DC हिमांशु अग्रवाल

  • पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर,

    पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में हैवी फायरिंग

  • पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा,

    पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, पंजाब के कई जिलों में फिर हुआ ब्लैकआउट

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY