गुड मॉर्निंग जी।
आज है बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख का जन्मदिन
अब बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीज़ल
अब बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के आपको पेट्रोल-डीज़ल नहीं मिलेगा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। पूरा पढ़ें
CM मान की गैंगस्टरों को चेतावनी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गैंगस्टरों और बदमाशों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। पूरा पढ़ें
जालंधर के रामामंडी चौक पर भीषण हादसा
जालंधर के सबसे व्यस्त रामामंडी चौक पर एक तेज रफ्तार टिप्पर की लापरवाही के कारण बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। पूरा पढ़ें
जालंधर में डंकी रुट इमिग्रेशन रैकेट पर ED की कार्रवाई
जालंधर में ED ने युवाओं को डंकी रुट से अमेरिका भेजने वाले एक गैर-कानूनी इमिग्रेशन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट के खिलाफ कार्रवाई की है। पूरा पढ़ें
जालंधर में Joshi Hospital के बाहर परिजनों का बवाल
जालंधर में एक सड़क दुर्घटना में घायल 17 वर्षीय युवक अभिजीत की ईलाज के दौरान जोशी अस्पताल में मौत हो गई। पूरा पढ़ें
Balachauria Murder Case : मोहाली SSP का बयान
राणा बलाचौरिया मर्डर केस को लेकर मोहाली के SSP रमनदीप सिंह हंस ने खुलासा किया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में 3 शहर पवित्र घोषित, नोटिफिकेशन जारी
पंजाब के तीन शहर श्री आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और श्री अमृतसर साहिब को पवित्र शहर घोषित कर दिया गया है। पूरा पढ़ें
गैस चैंबर बनी राजधानी दिल्ली! AQI 500 के पार
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को प्रदूषण ने खतरनाक स्तर छू लिया। पूरे दिल्ली में जहरीले स्मॉग की मोटी परत छाई रही और एयर क्वॉलिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। पूरा पढ़ें
यमुना एक्सप्रैस वे पर 10 गाड़ियां टकराई, 4 की मौत
मथुरा में यमुना-एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण एक के बाद 10 गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिनमें 7 बसें और 3 कार शामिल थी। पूरा पढ़ें
जालंधर में चोरों ने PNB ATM को बनाया निशाना
जालंधर में अपराधियों के हौंसले इस कद्र बढ़ गए हैं कि वह अब एटीएम मशीन तक को काटकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
17 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर सुकर्मा नक्षत्र और विशाखा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल दोपहर 12:17-13:34 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे।
आज का राशिफल
मेष राशि : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार के किसी उत्सव में खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी का परिचय देते हुए परिवार समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर भरोसा न करें। अपनी मेहनत पर विश्वास करें और आगे बढ़ते रहें। अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। जीमन-जायदाद के सौदे करने से पहले बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। किसी नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मित्रों से संबंध काफी अच्छे रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन अच्छा रहेगा। आय के स्रोतों में वृद्धि में होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास कार्यों में सफलता दिलाएगा। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा आएगी। सेहत का लेकर सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम से अच्छा फल मिल सकता है।
कर्क राशि : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपनी योग्यता और क्षमताओं का भरपूर लाभ उठायेंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
सिंह राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे, जिससे क्रोध की अधिकता रहेगी। बिना सोचे किसी कार्य की शुरुआत न करें, अन्यथा नुकसान की संभावना रहेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।
कन्या राशि : आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। आय के स्रोत बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पुराने मित्रों से सुखद मिलन होगा। संतान के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार के साथ कुछ अच्छे पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य भी आपके अनुकूल रहेगा।
तुला राशि : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। सहयोगी कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए संभलकर रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता और भागदौड़ की स्थिति रहने से मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना किसी से विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य समय पर पूरे होंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। लेन-देन में सावधानी बरतें। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन दोस्तों से अनबन हो सकती है। परिवारजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। संवेदनशील मामलों में संभलकर चलने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि : आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों की सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापारिक यात्रा के योग रहेंगे, जो लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा। वाहन या किसी तरह की संपत्ति भी खरीदने में रुचि ले सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी में स्थान बदल सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।
मकर राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत से कार्यों में सफल होंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। मित्रों से मुलाकात प्रसन्नता देगी। आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा संघर्षमय रह सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा निकल सकते हैं।
कुम्भ राशि : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। काम की अधिकता से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। घर की सजावट के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
मीन राशि : आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी। किसी नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन या किसी तरह की संपत्ति भी खरीदने के योग बन रहे हैं। घरेलू जीवन में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए संयम रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।