View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

फगवाड़ा के खजूरलां गांव के पास स्थित SBI एटीएम को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे करीब 29 लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि एटीएम टूटने की जानकारी गांव के सरपंच द्वारा दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन बैंक की ओर से अभी तक न तो सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाई गई है और न ही कोई लिखित बयान दिया गया है।

डीएसपी ने गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करते हुए बताया कि बैंक की एएमसी (AMC) पहली तारीख से बंद है, जो अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से बैंक को कई बार एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने के लिए पत्र भेजे गए थे, लेकिन अब तक कोई गार्ड नहीं रखा गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी एटीएम पर चोरी की घटना हो चुकी है।

हालांकि बैंक कर्मियों का दावा है कि इस एटीएम में ज्यादा नकदी नहीं रखी जाती थी, लेकिन डीएसपी के मुताबिक लुटेरे एटीएम को पूरी तरह काटकर नकदी ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि बैंक को अलग-अलग समय पर चेतावनी पत्र जारी किए गए थे, लेकिन बैंक प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि बैंक की इस लापरवाही को लेकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी और बैंक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। फिलहाल सरपंच के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है, क्योंकि बैंक की ओर से अब तक कोई आधिकारिक शिकायत या सहयोग नहीं किया गया है।

इससे पहले मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे एटीएम लूट की सूचना मिली थी। फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है और टीम के मौके पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर एटीएम को सील कर दिया गया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

लुधियाना में ग्राहक बनकर आए नकाबपोश लुटेरेपंजाब के लुधियाना में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के लुधियाना में कानून व्यवस्था को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के ताजपुर रोड पर स्कूटी से

|

|

|

जालंधर के दशमेश नगर इलाके में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना पुलिस ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क