View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के कई जिलों और चंडीगढ़ में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में कम विजिबिलिटी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अमृतसर के जीटी रोड पर सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। चंडीगढ़ में भी हालात कुछ ऐसे ही बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।

कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित

कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली, पुणे, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अबू धाबी से आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित रहीं। वहीं अमृतसर एयरपोर्ट पर भी दो फ्लाइट देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को दिक्कत हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, नए साल की शुरुआत के साथ ही चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। आज से अगले 96 घंटे तक हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे पहाड़ों से चलने वाली कोल्ड वेव का असर पूरे उत्तर भारत में महसूस किया जाएगा। हिमाचल में रात के तापमान में 4 से 7 डिग्री, जबकि पंजाब और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

बीते करीब एक महीने से पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के निचले इलाकों में लगातार धुंध छाई हुई है। इसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ रहा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पिछले सात दिनों से रोजाना कई फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं, जबकि ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी चल रही है।

कोल्ड वेव और घने कोहरे के कारण लोग परेशान

आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार पंजाब और चंडीगढ़ में दिसंबर पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ठंडा रहा। कोल्ड वेव और घने कोहरे के चलते कई शहरों में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग का कहना है कि 3 जनवरी के बाद मौसम साफ होने पर तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन नए साल की शुरुआत ठिठुरन के साथ होने के आसार हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में लगातार ज्यूलर्स को निशाना बनाया

|

|

|

जालंधर के चौगिट्टी फ्लाइओवर के पास अमृतसर -दिल्ली हाईवे पर

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। PSEB ने बोर्ड क्लास की प्रैक्टिकल एग्जाम

|

|

|

जालंधर के शहीद बाबूलाल सिंह नगर स्थित बब्बर ज्वेलर्स में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं-12वीं

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार की आज अहम कैबिनेट मीटिंग

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क