View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के पठानकोट रोड पर यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस ने 3 लोगों को कुचल दिया। इस बीच, घटना स्थल पर भारी हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार, एक यात्री और एक अन्य व्यक्ति बस की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई और दो अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में एक की गई जान 

बता दें कि यह हादसा पंजाब रोडवेज बस, बाइक और रेहड़ी के बाच हुआ है। मृतक की पहचान  भोगपुर के काला बकरा के रहने वाले मोहिंदर सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह (40) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस पठानकोट से आ रही थी। घटना के बाद यात्रियों को बस से उतारकर दूसरी बस में बैठाकर जालंधर भेज दिया गया।

लोगों ने कहा – बस चालक नशे में था

मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। लोगों का आरोप है कि बस चालक नशे में था।  लोगों के अनुसार कहा जा रहा है कि घटना में दूसरे की भी मौत हो गई और एक घायल का सिविल अस्पताल में उपचार में चल रहा है। बता दें कि इस घटना में एक महिला सहित 2 व्यक्ति बस की चपेट में आए थे। जहां ये हादसा हुआ है, वो एक्सीडेंट प्रोन जोन है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आज कौमी इंसाफ मोर्चा ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा में सुबह-सुबह अंधाधुंध गोलियों की आवाज

|

|

|

|

|

|

Grok से अश्लील तस्वीरें नहीं बनेंगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X

|

|

|

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कंटेंट मॉडरेशन में हुई अपनी

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क