View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क। होशियारपुर में मंडियाला गांव के पास शुक्रवार रात LPG टैंकर में ब्लास्ट हो गया। मिनी ट्रक की टक्कर से LPG से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। गैस रिसाव से आग ने देखते ही देखते आसपास के इलाके को चपेट में ले लिया। जिधर जिधर गैस गई उसकी चपेट में आकर 15 दुकानें और 4 घर जल गए। दो लोग जिंदा जल गए। तीस से ज्यादा झुलस गए हैं। घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जैसा लोगों ने बताया..

गांव के लोगों ने बताया कि रात करीब साड़े दस बजे इतना जोरदार धमाका हुआ मानो बम फटा हो। देखते ही देखते टैंकर से तेजी के साथ गैस रिसाव होने लगा और लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसने चंद सेकेंड में आसपास के घरों और दुकानों को चपेट में ले लिया।घरों में फंसे लोगों को किसी तरह निकालकर अस्पताल पहुंचाया। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिस जगह ब्लास्ट हुआ, वहां से महज 500 मीटर दूर गैस प्लांट है। गनीमत यह रही कि आग की लपटें इस प्लांट तक नहीं पहुंची। जालंधर-होशियारपुर नेशनल हाईवे पर गांव से एक किलोमीटर पहले ट्रैफिक रोक दिया गया। 

सिविल अस्पताल में भर्ती गुरबख्श सिंह के मुताबिक हादसे में मेरे अलावा मेरी पत्नी, बेटा-बेटी, बहू और पोता झुलस गए। मंडियाला गांव के आसपास LPG गैस की कालाबाजारी होती है। जिस टैंकर में ब्लास्ट हुआ, वह भी इसीलिए यहां आया था। उसी समय एक मिनी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।

मंत्री औऱ डीसी पहुंचे

पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- यह दुखदायक हादसा है। आग की चपेट में आए लोगों को होशियारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल घायलों या मृतकों की संख्या नहीं बताई जा सकती।

आग बुझाने के लिए होशियारपुर, दसूहा और तलवाड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया। हाईवे पर तकरीबन एक किलोमीटर का एरिया खाली कराते हुए लोगों को वहां से हटा दिया गया। होशियापुर की DC आशिका जैन ने बताया कि रात डेढ़ बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही हादसे के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

Grok से अश्लील तस्वीरें नहीं बनेंगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X

|

|

|

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कंटेंट मॉडरेशन में हुई अपनी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क