View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के अधिकांश हिस्सों में आज यानी शुक्रवार को और कुछ स्थानों पर शनिवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार सुबह अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहा। सुबह दृश्यता बहुत कम थी। गुरुवार को फाजिल्का जिले में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विजिबिलिटी 50 मीटर तक रहने का अनुमान 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां दृश्यता 50 मीटर या उससे कम हो सकती है। इसके अलावा पंजाब के अन्य सभी जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 18 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिससे पंजाब के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी।

कई जिलों मे दिखा कोहरे का असर

अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने से पहले मलेशिया से आई फ्लाइट को करीब 2 घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा और आखिरकार उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। अमृतसर के अलावा गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में भी कोहरे का असर देखने को मिला।

3 नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद

वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ फिर बर्फबारी से सफेद हो गए हैं। 3 नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद हैं। अकेले शिमला में ही 56 सड़कें बंद हुईं और HRTC की 15 बसें बर्फबारी में फंसी हैं। मौसम विभाग ने कहा कि यहां आज भी बर्फबारी होगी। इसके साथ ही दिल्ली में 117 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं। वहीं, 10 कैंसिल की गई। दिल्ली आने वाली 27 ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची सकीं।


 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कांग्रेसी नेताओं में शोक की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आज कौमी इंसाफ मोर्चा ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा में सुबह-सुबह अंधाधुंध गोलियों की आवाज

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क