View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में बारिश के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। वहीं जालंधर के शाहकोट लोहियां में गांव वासियों ने कुछ व्यक्तियों की तरफ से बांध टूटने पर प्रशासन को बांध के कार्य में रोकने के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने 7 बाय नेम सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पशौरा सिंह, कुलदीप सिंह, सरबजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, गुरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, स्वर्ण सिंह सहित 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

जिंदर सिंह ने बताया कि वह वार्ड नंबर 10 लोहियां खास का रहने वाला हैं और खेती का करता है। उसकी जमीनी संपत्ति गांव मुंडी कालू में लगभग 30 एकड़ है। 21 अगस्त को दरिया सतलुज में अत्यधिक जलस्तर बढ़ने के कारण दरिया सतलुज के साथ लगे एडवांस बांध पर पानी आ रहा था।

इसे रोकने के लिए वह बलविंदर सिंह, योगिंदर सिंह, जसवंत सिंह, सतपाल सिंह, कल्याण सिंह, गुरमुख सिंह मुंडी कालू और गांव गिद्दड़ पिंडी के बाढ़ रोकने की समिति के सदस्य के साथ घटनास्थल पर गया। जब वह सभी दरिया सतलुज पर लगे एडवांस बांध पर पहुंचे तो वहां पहले से ही 8 से 9 अज्ञात व्यक्ति एवं पशौरा सिंह बैठे हुए थे। 

आरोप है कि पशौरा सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि आज बड़े भुल्लर को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद सामने से उस पर कुलदीप सिंह ने अपने हाथ में पकड़े हथियार से वार किया। इसके बाद उस पर दूसरा वार सरबजीत सिंह अपने हाथ में पकड़ी नुकीली वस्तु से किया, जो उसकी बाईं बाजू पर लगा।

जिसके बाद आकाशदीप सिंह और गुरजीत सिंह ने उसे पकड़ लिया तथा उसके सिर पर बंधी पगड़ी उतार दी और उसके केशों का अनादर किया। उसे जान से मारने की नियत से करमजीत सिंह ने पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी। वहीं घटना स्थल पर मौजूद उसके साथी ने उसे बचा लिया। 

जिसके बाद वह मौके से जान बचाने के लिए भागा तो आगे स्वर्ण सिंह ने अपने हाथ में पकड़ी राइफल से उस पर फायर किया, जो उसके कान के पास से निकल गया। अधिक भीड़ जमा होने के कारण उक्त सभी लोग मौके से भाग गए। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

Grok से अश्लील तस्वीरें नहीं बनेंगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X

|

|

|

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कंटेंट मॉडरेशन में हुई अपनी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क