View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

कलयुग में इंसान ही इंसान का दुश्मन बना हुआ है, वह एक दूसरे की खुशी तो क्या ही देखनी किसी का साथ भी नहीं निभा सकते। वही बात करें तो एक जालंधर से तस्वीर सामने आई है, जिसमें मंकी और डॉगी प्रेम और मोहब्बत की मिसाल कायम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर जालंधर के कोट किशन चंद इलाके की हैं। 

5 महीने पहले इलाके में आया था बंदर

इलाका निवासियों के अनुसार करीब 5 महीने पहले बंदर इलाके में आया था। तब सभी कुत्ते उसे परेशान किया करते थे। लेकिन इस फीमेल डॉगी ने उसे अपने बच्चों की तरह पाला और उसे फीडिंग भी करवाई। जिस तरह वह अपने बच्चों को दूध पिलाती है इस तरह वह इसको भी दूध पिलाकर अपने साथ ही रखती है। 

काफी मशहूर हो चुकी है दोनों की जोड़ी

दोनों की जोड़ी इलाके में इतनी मशहूर है कि वह दोनों एक दूसरे से बिल्कुल भी जुदा नहीं हो सकते। लोगों ने बताया कि अगर दोनों एक दूसरे से दूर हो जाए तो वह सारा सारा दिन भूखे रह जाते हैं और एक दूसरे को ढूंढने के लिए इधर-उधर घूमते रहते हैं। वही इन दोनों के साथ इलाका निवासी भी बहुत प्यार करते हैं, तब इनको लाड प्यार से रखते हैं और खिलाते पिलाते हैं।

विदेशों से आते हैं दोनों का प्यार देखने

इलाका निवासी संजीव बंसल ने बताया कि इन दोनों के प्रेम व मोहब्बत की मिसाल विदेश तक पहुंच चुकी है। जिस कारण से पूरे शहर सहित आसपास के इलाकों और विदेश से भी लोग यहां दोनों की जोड़ी को देखने के लिए पहुंचते हैं। इन दोनों की जोड़ी से इंसानियत में प्यार मोहब्बत पैदा करने का एक पाठ पढ़ने को मिलता है। 

शुरूआत में एक-दूसरे से लड़ते थे

वहीं कुलदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि करीब 5 महीने पहले मंकी इस इलाके में आया था। लगता है कोई ट्रक ड्राइवर इसे यहां पर छोड़ गया है। शुरूआत में दोनों आपस में एक दूसरे से लड़ते थे। लेकिन धीरे-धीरे दोनों में इतना प्यार बन गया कि अब एक दूसरे से दूर तक नहीं रह सकते। अगर डॉगी कहीं एक इधर-उधर हो जाए तो मंकी किंग के मार मार के उसको इधर-उधर उछल कूद कर ढूंढता है। अगर मंकी भी कहीं चले जाए तो डॉगी भी उसे ढूंढती है।

एक-दूसरे के बिना रह भी नहीं पाते

एक बार यहां पर एक व्यक्ति आया था जो की मंकी को यहां से ले गया था। लेकिन इसके जाने के बाद पूरा दिन फीमेल डॉगी भूखी रही और उसको ढूंढने के लिए इधर-उधर घूमती रही। फिर मोहल्ला के लोगों ने उसे व्यक्ति का घर ढूंढ कर मंकी को वापस लाया और इन दोनों को मिला दिया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े

|

|

|

CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियांफगवाड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कांग्रेसी नेताओं में शोक की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आज कौमी इंसाफ मोर्चा ने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क