View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में शुक्रवार देर रात जालंधर-होशियारपुर रोड पर गांव मंडियाला में देर रात महिंद्रा पिकअप और एलपीजी गैस टैंकर टक्कर में 4 घर और 15 दुकानें जल गई। वहीं घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि भारी मात्रा में लोग झुलस गए। जिसके बाद घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब इस मामले में स्थानीय लोगों ने धरना लगाया है और मामले की जांच करवाने की मांग की है।

लोगों ने उठाए सवाल

धरना दे रहे लोगों का कहना है कि घटना में ड्राइवर के साथ कंडक्टर व प्लांट की जिम्मेदारी कहां है। वहीं जो नुकसान हुआ है उसकी  भरपाई कौन करेगा। घटना के दौरान एलपीजी प्लांट की ओर से कोई दमकल विभाग की गाड़ियां और एंबुलेंस मुहैय्या नहीं करवाई गई। पर इस दौरान एयरफोर्स स्टेशन से दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत पहुंच गई। एलपीजी गैस से भरा टैंकर गलत दिशा की ओर से क्यों वापिस आया जोकि जांच का विषय है।

देर रात मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री

देर रात घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल में घायल मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोगों के हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन भी दिया।

इस घटना के दौरान आग बुझाने के लिए होशियारपुर, दसूहा और तलवाड़ा से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गईं। एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया। हाईवे पर करीब एक किलोमीटर का एरिया खाली लिया गया।

डीसी का सामने आया बयान

होशियापुर की डीसी आशिका जैन ने बताया कि रात डेढ़ बजे तक दमकल विभाग की 90 से अधिक गाड़ियों द्वारा आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा।

होशियारपुर के सिविल सर्जन पवन कुमार के मुताबिक 2 लोगों को देर रात मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। 20-22 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर रूप से झुलसे कई मरीजों को होशियारपुर से रेफर किया गया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

Grok से अश्लील तस्वीरें नहीं बनेंगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X

|

|

|

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कंटेंट मॉडरेशन में हुई अपनी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क