View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे का शनिवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया था। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट में रिची केपी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई राजनीतिक नेता केपी से दुख सांझा करने और रिची के अंतिम दर्शन करने श्मशानघाट पहुंचे। दुखद घटना में बेटे को पंचतत्वों में विलीन होता देख केपी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। श्मशानघाट में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक सुखविंदर कोटली, विधायक लाडी शेरोवालियां, केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, पंजाबी गायक राज जुझार सहित कई नेता पहुंचे।

एक पिता के लिए सबसे बड़ा दुख – चन्नी

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए यह सबसे दुखद घटना है कि उन्हें अपने बेटे को कंधा देना पड़े। कुछ माह पहले केपी की पत्नी का निधन हो गया था जिसके वह अभी पूरी तरह से उभर नहीं पाए थे कि अब उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सांसद चन्नी ने वाहेगुरु के आगे रिची की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अपील की है।

भगवान परिवार को दुख सहने की शक्ति दे

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि केपी नेक इंसान है, लेकिन केपी के बेटे का निधन होना दुखद घटना है। केपी के साथ इस दुखद घटना में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता उनके साथ दुख सांझा करने पहुंचे है। उन्होंने परमात्मा से रिची को अपने चरणों में स्थान देने और केपी परिवार को सहन शक्ति देने की अरदास की। 

जवान बेटे को कंधा देना बाप लिए सबसे मुश्किल- राज जुझार

वहीं राज जुझार ने कहा कि इस दुखद घटना को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। एक पिता के लिए जवान बेटे को कंधा देना बहुत मुश्किल होता है। केपी परिवार के साथ उनके 25 सालों से रिलेशन रहे है। आज केपी के साथ सभी राजनीतिक नेता दुख सांझा करने पहुंचे। रिची अक्सर परिवार के साथ व्यस्त रहता था और वह काम के साथ परिवार में ही अपना समय व्यतीत करता था। राज जुझार ने परमात्मा से रिची की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिवार को बल देने की अरदास की।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

Grok से अश्लील तस्वीरें नहीं बनेंगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X

|

|

|

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कंटेंट मॉडरेशन में हुई अपनी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क