पंजाब के मौसम में बदलाब जारी है। इसी बीच अब मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आने वाले दिनों में अधिकांश शहरों में तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा। जबकि 9 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हो गया है। जिससे कुछ राहत मिलने की संभावना है।
12 – 13 मार्च को बारिश की संभावना
इससे हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और बारिश की भी संभावना है। इन पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव पंजाब के मैदानी इलाकों में 12 मार्च से दिखाई दे रहा है। अनुमान है कि 12 और 13 मार्च को पंजाब के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इन दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
फरीदकोट में तापमान 30 डिग्री पार
पंजाब में पिछले तीन दिनों से रोजाना धूप खिल रही है। अगले 4 दिनों में भी धूप खिलने की संभावना है। जिसके कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 31.1 डिग्री सेल्सियस और अबोहर में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।