View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

अमेरिका सैन्य हवाई जहाज 104 भारतीयों को लेकर मंगलवार को अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। जिसमें पंजाब के 31, हरियाणा के 35, गुजरात के 33, यूपी के 3 और महाराष्ट्र के 2 लोग शामिल थे। अब इस पर आम आदमी पार्टी ने ऐतराज जताते हुए कहा कि जब हवाई जहाज में पूरे देश के लोग थे तो उसे सिर्फ पंजाब में ही क्यों उतारा गया।

पंजाब के साथ भेदभाव करती आई है केंद्र सरकार

पंजाब के मंत्री व आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव करती आई है। हवाई जहाज को अमृतसर में उतार कर पंजाबियों की छवि भूमिल करने की कोशिश की जा रही है। अगर यह हवाई जहाज दिल्ली या फिर किसी दूसरे एयरपोर्ट पर उतारा जाता तो केंद्र को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

राज्य की इमेज खराब की जा रही है

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका के साथ अच्छे संबंध होने का दावा करती है। अमृतसर एयरपोर्ट को चुनकर यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि पंजाब के लोग मुख्य रूप से अवैध इमिग्रेशन में शामिल हैं, जिससे राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

पंजाब को बदनाम करने की साजिश

अरोड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के खिलाफ एक नकारात्मक नेरेटिव तैयार करने की कोशिश कर रही है। यह सिर्फ हवाई जहाज उतारने का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश है, जिसमें पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। अगर सरकार के इरादे साफ होते तो यह विमान दिल्ली, मुंबई या किसी अन्य प्रमुख हवाई अड्डे पर भी उतर सकता था।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।लोहड़ी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं लुधियाना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चाइना डोर पर बैन होने

|

|

|

लुधियाना पुलिस ने फिरौती मांगने वालों का किया एनकाउंटरलुधियाना में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े

|

|

|

CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियांफगवाड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क