View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

High alert in Delhi on Republic Day, police issued traffic advisory : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर खास इंतजाम किए गए और हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर भर में अर्धसैनिक बलों की 70 से ज्यादा कंपनियां और 70 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अकेले नई दिल्ली जिले में 15,000 सुरक्षाकर्मियों वाला छह स्तरीय सुरक्षा प्रोटोकॉल तैनात किया है। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

रूट डायवर्जन के बारे में दी गई जानकारी

इसके तहत यात्रियों को कई सड़कों पर लागू प्रतिबंधों और रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी दी गई हैं। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, परेड विजय चौक से शुरू होकर लाल किले की ओर बढ़ेगी। नेशनल वॉर मेमोरियल, इंडिया गेट पर संबंधित समारोह होगा। परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किले से होकर गुजरेगी। 

‘परेड खत्म होने तक लागू रहेंगी पाबंदियां’

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक शनिवार शाम 6 बजे से कर्तव्य पथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी गई है। ये पाबंदियां परेड खत्म होने तक जारी रहेंगी। शनिवार रात 10 बजे से परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर कर्तव्य पथ पर किसी भी तरह के यातायात की अनुमति नहीं होगी। सी-हेक्सागन-इंडिया गेट रविवार सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा।

राज्यों से दिल्ली में एंट्री की अनुमति नहीं 

एक फरवरी तक दिल्ली में पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, हैंग ग्लाइडर, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैरा जंपिंग जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान प्रतिबंधित रहेगी। परेड खत्म होने तक भारी परिवहन/हल्के मालवाहक वाहनों को अन्य राज्यों से दिल्ली में एंट्री की अनुमति नहीं होगी। पूरे समय सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। 

200 बिल्डिग सील, 2,500 से ज्यादा सीसी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डेटा-बेस्ड चेहरे की पहचान और वीडियो एनालिटिक्स से लैस 2,500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हवाई खतरों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए चार किलोमीटर के दायरे को कवर करने वाले एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है। छतों पर स्निपर्स और परेड मार्ग के साथ 200 से अधिक बिल्डिंगों को सील किया गया है।

नई दिल्ली में 15 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बल रविवार के समारोह के लिए वास्तविक समय समन्वय में काम कर रहे हैं। कर्तव्य पथ के मुख्य परिचालन क्षेत्र में केंद्रित भूमिकाओं और जिम्मेदारियों वाले लगभग 15,000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। उन्होंने कहा कि कमांडो, क्विक रिएक्शन टीम, पीसीआर वैन, एंटी-सबोटेज चेक और स्वाट टीमों को कर्तव्य मार्ग और शहर के आसपास रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है।

तीन हिस्सों में बंटी दिल्ली, जहां होगी परेड 

अधिकारी ने कहा, “हमने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तरी दिल्ली जिलों, जहां परेड होगी, को अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया है। प्रत्येक क्षेत्र का नेतृत्व डीसीपी या अतिरिक्त डीसीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। अधिकारी ने ये भी बताया कि लापता लोगों के लिए बूथ, हेल्पडेस्क, फर्स्ट एड कियोस्क और जहां दर्शक परेड में जाने से पहले स्थापित किए गए बूथों में अपने वाहन की चाबी जमा कर सकते हैं। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चाइना डोर पर बैन होने

|

|

|

लुधियाना पुलिस ने फिरौती मांगने वालों का किया एनकाउंटरलुधियाना में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े

|

|

|

CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियांफगवाड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क