View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

अमृतसर बाबा साहब अबेंडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर अभी भी दलित समाज के लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर पंजाब के कई शहरों में मंगलवार को बंद का आह्वान किया गया था। वहीं बुधवार को भी कपूरथला बंद  है ।  इस बंद के चलते सुबह से ही सभी बाजारों में दुकाने बंद है। और बस स्टैंड पर भी शांति का माहौल है हालांकि कुछ स्कूल खुले है।  

निकला जाएगा रोष मार्च 

दलित समाज के नेताओ ने कल ही बाजार बंद की कॉल दे दी थी। इसी क्रम में कपूरथला में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की। दलित नेताओं तथा उनके सहयोगियों की तरफ़ से दोपहर को अलग अलग  बाजारों से होते हुए एक रोष मार्च भी निकला जाएगा।  जिसको लेकर मोहल्ला सहरिया में श्री शिखंडी मंदिर में नेता और दलित समाज के लोग  पहुंचे है ।  

200 से अधिक पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में तैनात

वहीं दूसरी तरफ शहर की जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। इसकी जानकारी देते हुए एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि 200 से अधिक पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में तैनात किए हैं।  

इस बंद के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं को निरंतर जारी रखने की राहत है। दलित नेता चरणजीत सिंह हंस के अनुसार देर रात तक जिला प्रशासन उनके नेताओं से संपर्क कर बंद को स्थगित करने के लिए प्रभाव डाल रहे थे। लेकिन प्रदेश के बड़े दलित नेताओं के निर्देश पर कपूरथला में बंद को निरंतर जारी रखने का फैसला किया गया। 

बैठक के बाद कपूरथला को बंद रखने का  लिया गया फैसला

दलित नेता रोशन सभ्रवाल, जिया लाल नाहर व चरणजीत हंस ने बताया कि शहर के धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद ही कपूरथला को बंद रखने का फैसला लिया गया है।   इस मौके वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान जिया लाल नाहर, ​शिअद नेता परमजीत सिंह, वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान रोशन लाल सब्बरवाल, कमलेश्वर वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट के जिला प्रधान चरणजीत हंस, वाल्मीकि नौजवान सभा से कोमल सहोता, भीम युवा फोर्स के पंजाब प्रधान अमनदीप सहोता, जिला प्रचारक आधस साबी लंकेश व अरुण सब्बरवाल व महिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

24 सेकंड में 8 बार किया मूर्ति पर हमला

बता दें कि  गणतंत्र दिवस अमृतसर में आरोपी आकाशदीप ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश की। वह प्रतिमा तोड़ने के लिए माल्यार्पण करने के लिए लगाई गई सीढ़ी पर चढ़ गया और उसने हथौड़ा से मूर्ति पर मारना शुरू कर दिया। जिसके कारण मूर्ति टूट गई। उसने प्रतिमा के पास रखी संविधान की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उसने 24 सेकंड में 8 बार किया वार। हालांकि घटना के बाद लोगों ने उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चाइना डोर पर बैन होने

|

|

|

लुधियाना पुलिस ने फिरौती मांगने वालों का किया एनकाउंटरलुधियाना में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े

|

|

|

CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियांफगवाड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क