View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी इस प्लेन में सवार थे।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। प्लेन में कुल 242 पैसेंजर्स सवार थे। इस हादसे के बाद भाजपा नेता ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम के इस्तीफे की मांग की

भाजपा नेता व पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक्स पर लिखा कि 1950 के दशक में जब रेल पटरी से उतर गई थी, तब लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफा दे दिया था। उसी नैतिकता के आधार पर मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू से इस्तीफा देने की मांग करता हूं ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके। मोदी और उनके साथी अब तक जो कुछ भी कर रहे हैं, वह सिर्फ दिखावा है, जिसे रोकना होगा।

पीएम मोदी और अमित शाह रवाना

हादसे के बाद पीएम मोदी ने तुरंत उड्डयन मंत्री को इस मामले पर जानकारी ली। अब पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दोनों ही अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ ही उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद हैं। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने इस हादसे पर दुख जताया है। 

प्लेन में सवार थे 242 पैसेंजर्स

इस प्लेन में इंग्लैंड के 53 नागिरक सवार थे, पुर्तगाल के 7 नागरिक और कनाडा का एक नागरिक प्लेन में सवार था। वहीं बाकी सभी भारत के रहने वाले थे। प्लेन में कुल 242 पैसेंजर्स सवार थे, जिसमें 10 क्रू मेंबर थे।

एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

वहीं इस हादसे के बाद एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एयर इंडिया ने 1800 5691 444 नंबर जारी किया है। ताकि जिन लोगों के परिजन इस प्लेन में सवार थे वह इस नंबर पर कॉन्टैक्ट करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां डॉक्टर्स रहते हैं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस बिल्डिंग से प्लेन टकराया है, वहां पर अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स रहते हैं। बिल्डिंग में रहने वालों को कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

2 मिनट के बाद हो गया क्रैश

टेकऑफ के बाद सिर्फ 2 मिनट के बाद ही प्लेन दीवार से टकरा गया। 1 बजकर 38 मिनट पर प्लेन ने उड़ान भरी थी और  1 बजकर 40 मिनट प्लेन क्रैश हो गया। पर प्लेन के टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ और आसमान पूरे धुएं से भर गया।

रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटीं

घटना के बाद रेस्क्यू फोर्स और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने का काम शुरू किया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। घटना से जूरी सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश की कई वीडियो भी वायरल हो रही हैं।  

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।लोहड़ी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं लुधियाना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चाइना डोर पर बैन होने

|

|

|

लुधियाना पुलिस ने फिरौती मांगने वालों का किया एनकाउंटरलुधियाना में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े

|

|

|

CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियांफगवाड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क