View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के डायमंड एवेन्यू अर्बन एस्टेट फेज-1 के निवासियों ने इलाके में चल रहे अवैध निर्माण कार्य को लेकर गंभीर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध निर्माण के कारण कॉलोनी की एकमात्र एंट्री और एग्जिट बाधित हो गई है, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने इस समस्या को लेकर पंजाब सरकार और नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी है।

लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई

शिकायत में कहा गया है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है। शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे तुरंत मामले की जांच करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह निर्माण न केवल अवैध है बल्कि क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए भी खतरा बन गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

कॉलोनी में केवल एक ही प्रवेश मार्ग

निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में केवल एक ही प्रवेश और निकास मार्ग है, जिसका उपयोग बच्चे, बुजुर्ग और सभी लोग करते हैं। इस संकरे रास्ते में अवैध निर्माण के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने निर्माण कार्य रोकने की कई बार अपील की, लेकिन काम करने वाले लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और निर्माण जारी रखा।

निर्माण कार्य निगम अधिकारियों की जानकारी के बिना किया जा रहा

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण कार्य निगम अधिकारियों की जानकारी के बिना किया जा रहा है और इसमें राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि निर्माणकर्ता उन्हें धमका भी रहे हैं।कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से तुरंत अवैध निर्माण रुकवाने और रास्ता खाली करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे देशभक्त, शिक्षित और शांति से रहने वाले नागरिक हैं, लेकिन इस समस्या ने उनका जीवन मुश्किल बना दिया है।

पढ़ें शिकायत

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चाइना डोर पर बैन होने

|

|

|

लुधियाना पुलिस ने फिरौती मांगने वालों का किया एनकाउंटरलुधियाना में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े

|

|

|

CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियांफगवाड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क