View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब-हरियाणा और मुंबई में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने कुल 11 जगहों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगातार 72 घंटे रेड की। गुरुग्राम, पंचकूला, जींद, मोहाली और मुंबई में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज, बिग बॉय टॉयज समेत 6 कंपनियों से 2 लग्जरी कार और 3 लाख कैश जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर ED की टीम ने यह कार्रवाई की है। सोमवार रात को ED ने इसकी जानकारी दी। 

ईडी ने बताया कि 17 से 20 जनवरी को उनकी टीम व्यूनाउ इंफ्राटेक लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज, मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं से जुड़े लोगों के ऑफिस और घर पर पहुंची।

 

रेड के दौरान लैंड क्रूजर समेत कई सामान किया जब्त 

व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत रेड की गई। रेड के दौरान एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए गए हैं। 

BNS 2023 की अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज

ईडी की शिकायत पर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने BNS 2023 की अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। ईडी की जांच में सामने आया था कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर अलग अलग निवेशकों को झांसा दिया। उन्हें क्लाउड पार्टिकल्स बेचने और उन पार्टिकल्स को वापस लीज पर देने (SLB मॉडल) की आड़ में ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई। जबकि इसके लिए उनके पास कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था।

इनकम से लग्जरी वाहन खरीदे

इन सब चीजों से हुई इनकम से व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों ने लग्जरी वाहनों की खरीद की। शेल कंपनियों के माध्यम से सैकड़ों रुपए के फंड को रूट किया और संपत्तियों में निवेश के माध्यम से आगे डायवर्ट किया। वहीं इससे पहले PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत 26 नवंबर 2024 को व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और संबंधित संस्थाओं के अलग अलग परिसरों में तलाशी भी ली गई थी।

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चाइना डोर पर बैन होने

|

|

|

लुधियाना पुलिस ने फिरौती मांगने वालों का किया एनकाउंटरलुधियाना में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े

|

|

|

CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियांफगवाड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क