View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

नए साल पर गोल्डन टेंपल में लाखों-लोगों ने माथा टेका है। देश-विदेश से आए हुए टूरिस्टों ने 2025 का आगाज गुरु घर से किया है। 31 दिसंबर की सुबह से ही श्रद्धालु गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंच रहे थे। रात को 9 बजे से लेकर 12 बजे तक 2 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका है। स्थिति ऐसी थी कि पैर रखने की भी जगह नहीं थी। वहीं अनुमान यह भी लगाया गया है कि नए साल के पहले दिन करीब 3 लाख श्रद्धालु माथा टेकने स्वर्ण मंदिर आ सकते हैं। रात 9 बजे से ही गोल्डन टेंपल में भीड़ बढ़नी शुरु हो गई थी। 

श्री सुखमनी साहिब का किया पाठ 

भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोगों को परिक्रमा के दौरान पैदल चलने में भी मशक्कत करनी पड़ी। परिक्रमा में चारों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिखे। इस दौरान जिसको जहां जगह मिली वो वहीं बैठ गया और रात को 12 बजने का इंतजार करने लगे। श्रद्धालुओं ने पूरे समय बैठकर श्री सुखमनी साहिब का पाठ भी किया। 12 बजते ही गोल्डन टेंपल में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु उमड़े और जो बोले सोनिहाल के नारे लगाने लगे। यह भीड़ रुकने वाली नहीं थी। अनुमान की मानें तो आज 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आ सकते हैं वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर दिए है। 

खोलना पड़ा लंगर हाल  

गोल्डन टेंपल में सचखंड साहिब के कपाट जैसे ही बंद हुए भीड़ लंगर साहिब की ओर बढ़ गई। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि लंगर हॉल के पीछे बने हुए कमरे भी खोलने पड़े इसके अलावा जितने भी श्रद्धालु हॉल के अंदर थे उतने ही बाहर भी थे लेकिन सेवा में कोई भी कमी नहीं रही। रात को हॉल के दूसरी ओर नए  साल पर बनने वाले व्यंजनों की सेवा भी चल रही थी। 

श्रद्धालुओं की लगी भीड़ 

श्रद्धालु 12 बजने का इंतजार कर रहे थे इस दौरान उन्हें जहां भी जगह मिली वो वहीं बैठ गए। वहीं शेड भी भीड़ से भर गई। परिक्रमा करने के बाद श्रद्धालु बिछाए टाटों पर बैठ गए। चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ भी दिखाई दे रही थी। 

सीएम मान ने भी किया ट्वीट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी सभी लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि – ‘देश के सभी नागरिकों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि इस साल में पंजाब विकास एवं प्रगति के नए युग में प्रवेश करेगा। भगवान से प्रार्थना है कि यह साल सबके लिए सुख-चैन, शांति और सफलता लेकर आए’। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चाइना डोर पर बैन होने

|

|

|

लुधियाना पुलिस ने फिरौती मांगने वालों का किया एनकाउंटरलुधियाना में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े

|

|

|

CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियांफगवाड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क