बठिंडा में पंचायती जमीन को लेकर पुलिस और गांव वाले आमने-सामने हो गए। जिस कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध करने वाले किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद किसानों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से की जा रही धक्केशाही को वह नहीं बर्दाश्त करेंगे।
पंचायती जमीन की निशानदेही करने पहुंची थी पुलिस
दरअसल कोर्ट के आदेशों पर पुलिस और प्रशासन की टीम रामपुरा फुल के गांव जिउंद में पंचायती जमीन की निशानदेही करने पहुंची थी। जिसका किसानों ने जमकर विरोध किया और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद नारेबाजी कर रहे किसानों के खिलाफ पुलिस ने बल का इस्तेमाल करते हुए लाठीचार्ज किया।
किसान नेताओं ने दी पुलिस को चेतावनी
लाठीचार्ज के बाद किसानों ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी और ट्राली वापिस करने के लिए कहा। जिसके बाद प्रशासन ने किसानों की बात को मानते हुए उन्हें ट्राली वापिस कर दी। किसान नेता झंडा सिंह जेठूके ने कहा कि प्रशासन की यह धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।