View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

रेलवे के द्वारा लुधियाना के पास लाडोवाल में मरम्मत कार्य जारी है। मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनें 9 जनवरी तक प्रभावित रहेगी। इनमें पठानकोट दिल्ली 22340-22429, शान-ए-पंजाब 12497-1249, अमृतसर-जयनगर 04652-04651, अमृतसर-दिल्ली 14679-14680, जालंधर-दिल्ली 14682-14681, अमृतसर-हरिद्वार 12053-12054, चंडीगढ़-अमृतर सहित गौरखपुर 12411-12412, बरमेर, चंडीगढ़, लोहिया से नई दिल्ली, आगरा से होशियारपुर आने वाली 54 ट्रेनें रद्द रहेगी। 

जालंधर नहीं आएगी ट्रेनें 

12029-12030 स्वर्ण शताब्दी, 12031-12032 अमृतसर 8 जनवरी तक जालंधर में नहीं आएगी। यह ट्रेनें लुधियाना से ही वापिस चली जाएगी इसके चलते यात्रियों को दूसरे ऑप्शन्स के साथ आगे का सफर करना होगा। ऐसे ही 22551-22552 दरभंगा-जालंधर, 15531-15532 का संचालन भी 5 जनवरी तक प्रभावित होगा। इन ट्रेनों के रुट विभाग के द्वारा डायवर्ट कर दिए गए हैं। 

घर से निकलने से पहले लें जानकारी 

इसके अलावा 19612,14719-14720, 13307,13308 को भी अलग-अलग रुट्स से भेजा जाएगा। 37 से ज्यादा ट्रेनों का भी संचालन देरी से किया जाएगा। यात्रियों को होने वाली परेशानी के चलते रेलवे के सीनियर अधिकारियों ने भी कहा है कि रेलवे के द्वारा ट्रेनों का संचालन और परिचालन लेकर परिवर्तन भी किया जाएगा। विभाग ने कहा भी है कि सफर वाले यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारी लेकर ही घर से निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य होंगे उनसे यात्रियों को ही फायदा होगा। रेलवे जनता की सेवा को मद्देनजर रखते हुए ही काम कर रही है। 

यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार 

आज भी ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ है। नंदेड साहिब से चलकर अमृतसर में जाने वाली 12715 सचखंड एक्सप्रेस के यात्रियों को लंबा इंतजार भी करना पड़ेगा। इसके अलावा 1 जनवरी को सवा 8 बजे आने वाली ट्रेन 12 घंटे की देरी के साथ 2 जनवरी को सुबह पौने 9 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। ऐसे ही अमृतसर आने वाली 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे की देरी के बाद सुबह 8 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची है। 11057 अमृतसर एक्सप्रेस अपने समय से दोपहर 2 बजे से 3 घंटे लेट होते हुए शाम 5 बजे के बाद कैंट स्टेशन पर आई है।

वैष्णो देवी जाने वाली मालवा 12919 जालंधर के तय समय साढ़े 10 से 3 घंटे लेट रहते हुए डेढ़ बजे के करीब कैंट स्टेशन पर पहुंची। जम्मूतवी जाने वाली 11077 जेहलम एक्सप्रेस जालंधर में अपने तय समय से पौने 3 घंटे लेट रही है। दिल्ली से आने वाली 14035 ढाई घंटे की देरी के साथ साढ़े 8 बजे कैंट पहुंची है। गांधीनगर से आने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस 19223 जालंधर भी अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी पर पहुंची वहीं संबलपुर से आने वाली 183039 पौने घंटे की देरी से कैंट स्टेशन आई है। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चाइना डोर पर बैन होने

|

|

|

लुधियाना पुलिस ने फिरौती मांगने वालों का किया एनकाउंटरलुधियाना में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े

|

|

|

CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियांफगवाड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क