View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : योग को पूरी दुनिया में पहचान मिल चुकी है। 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाता है। इस आयोजन की शुरुआत 11 साल पहले हुई थी। शनिवार को जालंधर के बैंक कॉलोनी न्यू जवाहर नगर पार्क में योग सवेरा ध्यान केंद्र की तरफ इंटरनेशनल योग दिवस मनाया गया। जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। एडीसीपी हेडक्वार्टर सुखविंदर सिंह और पार्षद डॉ. जसलीन सेठी और खबरिस्तान न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन चंद्रमोहन अग्रवाल खास तौर पर पहुंचे।

युवाओं को योग से जुड़ना चाहिए – एडीसीपी 

एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। अगर हम दिन में सिर्फ 15 मिनट भी अपने लिए निकालें तो पूरा दिन शरीर स्वस्थ रहेगा। ये देखकर बहुत खुशी होती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग योग में भाग ले रहे हैं, लेकिन एक बात हमेशा दिमाग में रहती है कि युवा इससे दूर रह रहे हैं और जिम जाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को योग से जुड़ना चाहिए और मन से योग करने आएंगे तो इसका फायदा दोगुना होगा। योग जिस तरह हमारे स्वास्थ्य को अच्छा रखता है, उसी तरह ये हमारे अंदर अनुशासन भी लाता है। हम अपने ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए बहुत प्रयास करते हैं, लेकिन इन प्रयासों में हम अपने शरीर और स्वास्थ्य पर ध्यान देना भूल जाते हैं और बाद में ये बीमारियों के रूप में हमारे सामने आते हैं।

खुद को समय जरूर देना चाहिए – जसलीन सेठी

पार्षद जसलीन सेठी ने कहा कि जिस तरह का हमारा लाइफ स्टाइल हो गई है, हम हमेशा अपने काम में व्यस्त रहते हैं, जिस कारण हम स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, लेकिन इसके लिए हमें दिन में 10 से 15 मिनट जरूर चाहिए। जालंधर अस्पतालों का हब है और आज के समय में सभी अस्पताल भरे हुए हैं। 

हमें अपने और अपने शरीर पर जरूर ध्यान देना चाहिए ताकि बीमारियों से बचा जा सके। युवा पीढ़ी देर रात तक फोन का इस्तेमाल करती है और सुबह देर से उठती है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि उनकी लाइफ स्टाइल क्लाउडी हो गई है, जिसका एक कारण यह भी है।

आज की पीढ़ी ने सूर्योदय नहीं देखा 

योग दिवस पर आए लोगों ने कहा कि हम लोग प्रतिदिन योग करने के लिए एकत्रित होते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब वे योग न करते हों और योग करने से हमें पहले जो बीमारियां होती थीं, उनमें भी काफी सुधार देखने को मिला है। हमें नहीं लगता कि आज की 90% युवा पीढ़ी ने सुबह का सूर्योदय देखा होगा।

आयोजन में ये लोग उपस्थित रहे

इस आयोजन के दौरान मनीष गुप्ता, अंजू शर्मा, अनिल अहूजा, कृष्ण धवन, मनोहर धवन, सुशील जैन, परवीन लता, रजनी जैन, गीता अहूजा, मनीष अग्रवाल, दविंदर मेहता, सुरिंदर चुघ, बख्शीश सिंह, सुभाष जैन, बलबीर जैन, विकास वालिया, डॉ. शशि आलूवालिया, पूनम, साक्षी और अमित शर्मा मौजूद रहे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में 3 बदमाशों ने एक युवक

|

|

|

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बच्चों और बुजुर्गों पर आवारा

|

|

|

जालंधर में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं के बीच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड का कहर लगातार देखने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के

|

|

|

पंजाब से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के जत्थे के

|

|

|

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटकों से लोग दहशत

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क