View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जत्थेदार रणधीर सिंह चीमा का मंगलवार को 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। बता दें कि चीमा लंबे समय से पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं और राज्य सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्हें विशेष रूप से पंजाब के सड़क मंत्री के रूप में याद किया जाता है। मंत्री अपने विनम्र स्वभाव और सादा जीवन के लिए भी जाने जाते थे।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार 

उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव करीमपुरा में किया जाएगा। बता दें कि चीमा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी सहयोगी थे और 1965 से लगातार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य थे। उनके निधन से अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित वरिष्ठ अकाली नेताओं ने दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

विधायक से मंत्री का सफर 

रणधीर सिंह चीमा पहले सरहिंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। इसी इलाके से जीतने के बाद उन्हें मंत्री का पद मिला। हाल ही में 9 मार्च 2024 को फतेहगढ़ साहिब में चीमा ने SGPC की आंतरिक कमेटी के जत्थेदारों को हटाने के फैसले का विरोध किया था।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : थाईलैंड में सुबह-सुबह दर्दनाक रेल हादसा हुआ

|

|

|

लुधियाना जिला कचहरी को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की

|

|

|

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार शाम लाइन ऑफ कंट्रोल

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आप सभी को मकर सक्रांति की हार्दिक

|

|

|

जालंधर में Zomato डिलीवरी बॉय से लूटजालंधर में लगातार बढ़

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत की राष्ट्रपति के दौरे को देखते

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क