View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद लगातार नेता उनसे मिलने पहुंचे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी मनोरंजन कालिया से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। इस दौरान मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों को पंजाब का विकास हजम नहीं हो रहा है। 

घटना सीएम के ध्यान में – मंत्री मोहिंदर भगत

मनोरंजन कालिया ने घर हुए हमले को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि यह घटना सीएम भगवंत मान के ध्यान में लाई गई है। इस मामले को लेकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ लोगों को पंजाब में अमन शांति हजम नहीं हो रही। पंजाब में सरकार द्वारा लगातार विकास हो रहा है, पंजाब तरक्की की राह पर चल रहा है, लेकिन कुछ शरारती अनसंरों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में हो सकता है कि पाकिस्तान से उन्हें पनाह मिल रही है और पंजाब में अमन शांति को भंग करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। सीएम मान जल्द मामले को लेकर उचित कार्रवाई करते हुए घटना की साजिश रचने वालों को बेनकाब करेंगे। पंजाब में शांति को भंग करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।

केंद्र पंजाब में हमले करवा रही – दीपक बाली

वहीं आप पार्टी के नेता दीपक बाली ने इस घटना को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। दीपक बाली का कहना है कि केंद्र द्वारा ग्रेनेड अटैक करवाए जा रहे है। लांरेस बिश्नोई साबरमती जेल में बंद है और केंद्र उसे सपोर्ट कर रही है, उसकी जेल से वीडियो भी कुछ समय पहले वायरल हुई थी। वह जेल में बैठकर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथ वीडियो कॉल कर रहा है। ऐसी घटनाओं को लेकर शरारती अनंसरों को केंद्र सरकार सपोर्ट कर रही है। इसी के चलते साबरमती जेल में लांरेस को सुरक्षित रखा गया है और जालंधर की घटना की उन्होंने जिम्मेदारी ली है। जिसके चलते जालंधर में उन्हीं ने बम बलास्ट करवाया है। 

रात 2 बजे की है घटना

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले हमलावर मनोरंजन कालिया के घर की रेकी करते हैं। फिर उसके बाद करीब 2 बज कर 3 मिनट पर ग्रेनेड फेंक कर फरार हो जाते हैं। इस दौरान जोरदार धमाका होता है और चिंगाड़ियां भी निकलती हैं। इस धमाके से पूर्व मंत्री के घर के अंगन में काफी तबाही हुई है। हालांकि, किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। 

कालिया की हटाई गई थी सुरक्षा

कालिया ने बताया कि उनके घर पर जब देर रात 1.30 बजे घर के बरामदे में धमाका हुआ तो उन्हें लगा कि शायद ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से धमाका हुआ है, लेकिन जब उन्हें लोगों ने बताया कि ग्रेनेड अटैक हुआ है तो देखा कि धमाके से घर का दरवाजा टूट गया और गाड़ी डैमेज हो गई। घटना के बाद उन्होंने गनमैन को थाने भेजा। घटना थाने से महज 150 मीटर दूरी पर हुई है। पहले उनके घर के पास पीसीआर की टीम तैनात रहती थी, लेकिन अब हटा दी गई है। 

100 मीटर की दूरी पर ही है पुलिस स्टेशन

मनोरंजन कालिया के घर से 100 मीटर की दूरी पर ही पुलिस स्टेशन है। बावजूद इसके हमलावर ई-रिक्शा पर आते हैं और ग्रेनेड फेंक कर निकल जाते हैं। पुलिस ने आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। फारेंसिक टीम ने घटना से सेंपल ले लिए हैं, लेकिन पुलिस कमिश्नर ने ग्रेनेड अटैक की पुष्टि नहीं की है।

बाजवा और मजीठिया ने सीएम पर साधा निशाना

मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले के बाद कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रताप बाजवा ने एक्स पर लिखा कि मनोरंजन कालिया के घर पर हमला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में बढ़ती हिंसा की याद दिलाता है। जब से उन्होंने पद संभाला है, तब से कई धमाके हुए हैं, जिनमें मई 2022 में मोहाली आरपीजी हमला और 2024 के अंत में पुलिस स्टेशनों पर ग्रेनेड हमलों की सीरीज शामिल है। 

वहीं बिक्रम मजीठिया ने एक्स पर लिखा कि पंजाब में ग्रेनेड हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस थानों के बाद अब राजनीतिक नेताओं के घरों को निशाना बनाया जा रहा है। कल देर रात भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ। गौरतलब है कि मनोरंजन कालिया का घर पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर है। ऐसे हमले पंजाब के सांप्रदायिक सद्भाव पर हमला हैं और पंजाब को एक अंधकार युग की ओर ले जाएंगे।

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है -बिट्टू

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जालंधर पहुंच कर पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सवाल उठाए। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा- पंजाब में ग्रेनेड फटने की घटनाएं ऐसी कई घटनाएं हो चुके हैं। फिर चाहे वो थाने के अंदर हो या फिर किसी पुलिस अधिकारी की गाड़ी में। पंजाब में ग्रेनेड खिलौनों की तरह घूम रहे हैं। हमारे नेता मनोरंजन कालिया पंजाब के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

भाजपा नेता पहुंचे कालिया के घर

भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि ई-रिक्शा में सवार व्यक्तियों द्वारा कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक किया है। घटना से खिड़कियां के शीशे और दरवाजा टूट गए और उनकी गाड़ी डैमेज की गई। ग्रेनेड अटैक पंजाब में पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले अमृतसर में मामला सामने आ चुका है, लेकिन अब भाजपा के सीनियर नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं शीतल अंगुराल ने कहा कि पूर्व मंत्री के घर पर ग्रेनेड अटैक निंदनीय है। भाजपा नेता कभी इन घटनाओं से नहीं डरती। जालंधर शहर में कुछ दिनों पर एक बार फिर से ग्रेनेड अटैक की घटना सामने आई है। पंजाब पहले ही इन घटनाओं को निकल चुका है, लेकिन अब दोबारा से पंजाब के माहौल को खराब करने की साजिश रची जा रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आप सभी को मकर सक्रांति की हार्दिक

|

|

|

जालंधर में Zomato डिलीवरी बॉय से लूटजालंधर में लगातार बढ़

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत की राष्ट्रपति के दौरे को देखते

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में 3 बदमाशों ने एक युवक

|

|

|

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बच्चों और बुजुर्गों पर आवारा

|

|

|

जालंधर में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं के बीच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का श्री

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क