जालंधर के हरगोबिंद नगर में बीती रात सैलून से युवक का पंखे लटका हुआ शव मिला। पंखे से लटका हुआ शव देख लोगों में दहशत फैल गई। जिसके बाद पूरे इलाके में शोर मच गया। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आ कर जांच शुरू कर दी।
बाल कटवाने आए युवक ने देखा शव
घटना की जानकारी देते हुए युवक ने बताया कि वह रात को बाल कटवाने के लिए सैलून में गया हुआ था। जब वह सैलून के अंदर गया तो वहां पर युवक का शव पंखे से लटक रहा था। यह देखकर वह बहुत डर गया और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मोगा का रहने वाला था मृतक
मामले की जांच करने पहुंचे थाना 8 के ASI संजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। वह मोगा के गांव दत्ता का रहने वाला है। पिछले कई सालों से वह जालंधर के हरगोबिंद नगर में रह रहा था। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।