View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क :  देश भर में मौसम में बदलाव जारी है। उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण अगले दो दिनों में कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी और कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 21 और 22 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि पंजाब में गर्मी बढ़ने लगी है। पंजाब में मौसम बिल्कुल बदल गया है। बुधवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जिससे प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। 

बठिंडा सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय है। जिसके कारण मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन न तो बारिश हुई और न ही गर्मी से कोई राहत मिली।

राज्य के अलग अलग शहरों का तापमान

फरीदकोट: 30.5°C

गुरदासपुर: 29°C

होशियारपुर: 30.3°C

जालंधर: 28.8°C

रोपड़- 30.1°C”

अमृतसर: 28.7°C

लुधियाना: 31.1°C

पठानकोट: 30.6°C

पटियाला: 31.6°C

आने वाले दिनों में बढ़ेगी और   गर्मी

मौसम विभाग  के अनुसार अब आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। साथ ही इस समय कोई वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय नहीं है, जिसके कारण बारिश की भी संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। गर्मी का असर अधिक महसूस होगा, खासकर दोपहर में।

आम जनता को सतर्क रहने की सलाह

एक्स्पर्ट्स का कहना है कि अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले सप्ताह तक यह कई स्थानों पर 34°C से 36°C तक पहुंच सकता है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण राज्य के किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लोहड़ी की रात होशियारपुर के मुकेरियां में

|

|

|

पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सुबह से ही लगातार धमकियों

|

|

|

अमृतसर सेंट्रल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सुबह-सुबह लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व केंद्रीय

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : थाईलैंड में सुबह-सुबह दर्दनाक रेल हादसा हुआ

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क