View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब के अमृतसर की रहने वाली इंफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को जिला पुलिस ने सिक्योरिटी दे डाली है। उसको सुरक्षा के तौर पर पुलिस ने 2 गनमैन दिए हैं। पुलिस कर्मी 24 घंटे उसके घर के बाहर ही तैनात रहेंगे। डबल मीटिंग कंटेंट के कारण अमृतपाल मेहरों ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। वहीं बबर खालसा इंटरनेशनल की ओर से भी उसको थ्रेट मेल आई है। दीपिका की शिकायत पर साइबर सेल थाना में पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। 

UAE से भागा हुआ है अमृतपाल 

अमृतपाल ने पहले ही बठिंडा में लुधियाना की रहने वाली इंफ्लुएंसर कंचन तिवाड़ी उर्फ कमल कौर की हत्या करके उसका शव बठिंडा के आदेश अस्पताल की पार्किंग में उसी की कार में छोड़ दिया था। आरोपी अमृतपाल UAE में भागा हुआ है हालांकि पुलिस उसको डिपोर्ट करवाने की तैयारी में जुटी हुई है। अमृतपाल ने अपनी एक वीडियो में दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि पार्किंग सिर्फ बठिंडा में ही नहीं बल्कि हर शहर में है। 

दीपिका बनाती थी डबल मीनिंग कंटेंट 

वहीं दीपिका का यही कहना है कि वह पहले डबल मीनिंग कंटेंट बनाती थी लेकिन जब अमृतपाल सिंह मेहरों ने उसको चेतावनी दी तो उसने उससे भी माफी मांग ली ती लेकिन वह अब फिर से उसे ही टारगेट कर रहा है। 

आखिर कौन है दीपिका लूथरा? 

दीपिका लूथरा अमृतसर की रहने वाली हैं। उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की है और वह मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके परिवार में पिता, दादी, भाई और बहन हैं। वह पिछले 5 साल से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। इसी साल मार्च के महीने में लूथरा को धमकी मिली थी इसके बाद लूथरा से अमृतपाल मेहरों ने माफी भी मंगवाई थी। इस माफी का एक वीडियो दीपिका ने 26 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था। दीपिका ने बताया कि अमृतपाल ने माफी वाला वीडियो डिलीट नहीं करने को कहा था इसलिए मैंने अभी तक वो डिलीट नहीं किया है। वहीं दीपिका ने यह भी कहा था कि वह मुख्य तौर पर फैशन, लाइफस्टाइल और पेड प्रमोशन से जुड़ा ही कंटेंट बनाती हैं। पहले वो सोशल मीडिया पर डबल मीनिंग कंटेंट पोस्ट करती थी लेकिन धमकियों के बाद उन्होंने इसको बदल दिया और अब वो साफ-सुथरा कंटेंट बनाती हैं। 

अमृतपाल ने दी थी धमकी 

अमृतपाल सिंह मेहरों ने दीपिका लूथरा को एक वीडियो मैसेज में सख्त चेतावनी दे डाली थी। उन्होंने कहा था कि दीपिका अश्लील कंटेंट बनाना बंद कर दें क्योंकि यह पंजाब के बच्चों पर बुरा असर डालता है। पार्किंग सिर्फ बठिंडा में ही नहीं बल्कि हर शहर में है और यह जरुरी नहीं है कि वहां पर डेडबॉडी मिले। 

गौरतलब है कि जिस कमल कौर भाभी की हत्या का आरोप मेहरों पर लगा है उसकी डेडबॉडी बठिंडा के अस्पताल की पार्किंग से ही मिली थी। मेहरों ने यह भी कहा था कि दीपिका पहले ही माफी मांग चुकी है। मगर वह फिर सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें डालने लग गई है इसलिए हमने उसको दोबारा चेतावनी दे डाली है। 


 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में 3 बदमाशों ने एक युवक

|

|

|

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बच्चों और बुजुर्गों पर आवारा

|

|

|

जालंधर में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं के बीच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड का कहर लगातार देखने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के

|

|

|

पंजाब से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के जत्थे के

|

|

|

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटकों से लोग दहशत

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क