View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार को लुईविल शहर के पास एक UPS कार्गो प्लेन क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में घना धुआं और आग की लपटें उठती देखी गईं।

FAA ने दी जानकारी

फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) के अनुसार, UPS फ्लाइट 2976 ने लुईविल के मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलुलु (हवाई) के डेनियल इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद शाम करीब 5:15 बजे (स्थानीय समय) पर विमान एयरपोर्ट के दक्षिणी हिस्से में क्रैश हो गया।

एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में तेज धमाके, आग की ऊंची लपटें और मलबे का ढेर देखा जा सकता है। इलाके में फैले काले धुएं के बादल ने पूरे क्षेत्र को ढक लिया। इस हादसे के बाद लुईविल पुलिस ने एयरपोर्ट से 8 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को घर के अंदर रहने का आदेश दिया है। साथ ही, एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि दुर्घटनास्थल पर अभी भी आग लगी हुई है।

जांच में लिथियम बैटरी की आशंका

शुरुआती जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि विमान में मौजूद लिथियम बैटरियों से आग लगी हो सकती है ठीक वैसे ही जैसे 2010 में UPS फ्लाइट 6 के हादसे में हुआ था। UPS कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि विमान में तीन क्रू मेंबर सवार थे। कंपनी ने कहा कि वह FAA और NTSB (नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड) के साथ मिलकर हादसे की जांच में पूरा सहयोग करेगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के DM गगनदीप सिंह रंधावा का

|

|

|

जालंधर में के एल. सहगल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सहगल सांस्कृतिक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना में बेअदबी का मामला

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क में लॉ गार्डिया एयरपोर्ट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM)

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अमेरिका-इज़रायल

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क