View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के चौगिट्टी चौक के पास बसे अंबेडकर नगर के लगभग सैंकड़ों घरों को गिराने के लिए पावरकॉम ने 24 घंटे का समय दिया है। कोर्ट में पावरकॉम के अधिकारी जमीन पर कब्जा लेने के लिए जाएंगे। पावरकॉम का दावा है कि यहां उनकी 65 एकड़ जमीन है। इस पर लोगों का कब्जा है। इसी के विरोध में इलाका निवासियों ने रोष प्रदर्शन किया है। लोगों का कहना है कि 70-80 साल हो गए हैं हमें यहां रहते हुए, अब बताओ कहां जाएंगे।

39 साल पुराना है केस
इलाका निवासियों ने बताया कि 1986 से बिजली बोर्ड के साथ केस चल रहा है। 2 बार हम केस जीत चुके हैं। तीसरी-चौथी पीढ़ी यहां पर रह रही है। करीब 800 घर यहां हैं। मुझे यहां 70 साल से ज्यादा हो गए। एक-एक ईंट जोड़कर घर बनाए हैं। पावरकॉम ने 3 दिन का अल्टीमेटम दिया था, अचानक हम कहां जाएं।

क्या हम जानवरों से भी बुरे हो गए
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि इतना लंबा समय हो चुका है। इस जगह पर रहते हुए, अब हम बताओ अचानक अपने बच्चों को लेकर कहां जाए। रोते हुए महिलाओं ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि हमारा हक दिया जाए। जो जानवर होते हैं, उन्हें भी संभाल कर रखा है जाता है, हम जानवरों से भी बुरे हो गए।

रोते हुए महिलाओं ने कहा – हमारे घर बचा लो बस
वहीं प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने रोते हुए कहा कि हमारा घर बचा लो बस, हमारी सीएम भगवंत मान के सामने अपील है कि हमारे घरों को न तोड़ा जाए। हमने पूरी जिंदगी की कमाई यहीं पर लगा दी है। हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि कहीं और जाकर रह सकें।

मर जाएंगे पर घर नहीं छोड़ेंगे
हमारी विनती है कि सीएम भगवंत मान की इधर आओ और हमारे हालात देखो, यहां एक-दो नहीं बल्कि 800 घर हैं। आपको जिताने वाली, आपको वोट डालने वाली जनता कहां जाएगी। हम मर जाएंगे पर अपने घरों को नहीं छोड़ेंगे। आप हमारे ऊपर ही बुल्डोजर चला दो, पर घर नहीं छोड़ेंगे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के वरिष्ठ CA राजेश कक्कड़ ने दंपति

|

|

|

होशियारपुर में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौ’त पंजाब

|

|

|

पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के

|

|

|

पंजाब सरकार ने पंजाब नायब तहसीलदार (ग्रुप-बी) सेवा नियम, 2019

|

|

|

जालंधर हाईवे पर स्थित काला बकरा रोड पर बुधवार सुबह

|

|

|

उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में आज सुबह सुबह एक बड़ा

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क